scriptरिटायर शिक्षक डीइओ, बीइओ, स्कूल के लगा रहे चक्कर, ये है आलम… | Retired teacher deo, bio, school's the affair, this is alam ... | Patrika News
सिवनी

रिटायर शिक्षक डीइओ, बीइओ, स्कूल के लगा रहे चक्कर, ये है आलम…

सीएम हेल्पलाइन, टीएल पर पहुंच रही लगातार शिकायतें

सिवनीJun 12, 2019 / 11:34 am

sunil vanderwar

seoni

सरकारी शिक्षक की बेटी को कर्मकार मंडल की पात्रता, छात्रवृत्ति जारी

सिवनी. जिस शिक्षा विभाग में वर्षों तक काम किया, उसी विभाग से सेवानिवृत्ति के बाद सहयोग के बजाए समस्या खड़ी कर चक्कर लगवाए जा रहे हैं। तब विवश होकर सेवानिवृत्त प्राचार्य, शिक्षक सीएम हेल्पलाइन, कलेक्टर को शिकायत कर रहे हैं। ऐसे ही समाधान में देरी वाले १५ प्रकरणों पर डीइओ ने सम्बंधित बीइओ, लिपिक, प्राचार्य की क्लास ली और देरी करने वालों को सख्त चेतावनी दी है।
प्रभारी डीइओ जीएस बघेल ने मंगलवार को एमएलबी स्कूल सिवनी में जिले के तीन ब्लॉक के बीइओ, लम्बित प्रकरणों वाले विद्यालय के प्राचार्य, लिपिक की समीक्षा बैठक में कहा कि टाइम लिमिट की बैठक के प्रकरण हों या सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें किसी भी मामले को अधिक समय तक लटकाया नहीं जाना चाहिए। ऐसी स्थिति जिन विकासखण्ड अथवा शाला में बन रही है, वहां के बीइओ, प्राचार्य, लिपिक को चेतावनी है कि यदि भविष्य में ऐसी ही लापरवाही पाई गई, तो निश्चित कार्रवाई की जाएगी। डीइओ ने लम्बित प्रकरणों पर क्रम से सम्बंधित बीइओ, प्राचार्य, लिपित से कारण पूछा व शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में सिवनी, बरघाट, केवलारी के बीइओ, लिपिक व सम्बंधित प्राचार्यों की मौजूदगी रही।
टीएल के इन प्रकरणों पर किया जबाव-तलब –
डीइओ ने समीक्षा बैठक के दौरान टीएल के प्राप्त प्रकरण में शिकायतकर्ता जसोदा इनवाती ग्राम खूंट की शिकायत पर बीइओ बरघाट से देरी का कारण पूछा। इसी क्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक ताराचंद मिश्रा के लम्बित प्रकरण पर उमावि हथनापुर के प्राचार्य से जवाब-तलब किया। इसी तरह शिकायतकर्ता रूकमणी काकोडिया के प्रकरण में उमावि बोरीकला के प्राचार्य से देरी का कारण पूछा। प्राचार्य उमावि खैरापलारी से शिकायकर्ता बालकृष्ण त्रिपाठी के प्रकरण में जानकारी ली। नारायणदास विद्यालय छुई के प्राचार्य से शिकायतकर्ता जमील मोहम्मद अंसारी के प्रकरण में देरी का कारण पूछा। इसी तरह उमावि गोपालगंज प्राचार्य से शिकायतकर्ता भूपेन्द्र कुमार/स्व. मंंजूलता के प्रकरण में।
सीएम हेल्पलाइन के लम्बित विभागीय प्रकरण –
डीइओ ने सीएम हेल्पलाइन पर विभाग के लम्बित प्रकरणों में शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त नेमीचंद के प्रकरण में देरी के लिए उमावि हथनापुर के प्राचार्य से जानकारी ली। इसी तरह शिकायतकर्ता रोशनी कृष्णकुमार के प्रकरण में प्राचार्य उमावि कान्हीवाड़ा से। शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त प्रभातचंद गोयल के मामले में प्राचार्य एमएलबी सिवनी से जानकारी ली। रामृपाल उइके समनापुर के प्रकरण पर उमावि भोमा के प्राचार्य से देरी का कारण पूछा। शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त रामचरण राने के प्रकरण पर उमावि पाण्डियाछपारा के प्राचार्य से पूछा। शिकायतकर्ता मेमवती पन्द्रे केे प्रकरण पर प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी से जवाब-तलब किया। सुनीता बोपचे शासकीय प्राथमिक शाला चुरनाटोला के चल रहे प्रकरण पर प्राचार्य हाइस्कूल कन्या भोमा से जानकारी ली। इसी तरह सतेन्द्र कुमार की सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत के सम्बंध में प्राचार्य हाइस्कूल सकरी से जानकारी ली। शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त सीताराम सनोडिया के प्रकरण में प्राचार्य हाइस्कूल लखनवाड़ा से प्रकरण के समाधान में देरी का कारण पूछा। शीघ्र समाधान न देने, प्रकरण को लम्बित रखने वालों को हिदायत दी है।

Home / Seoni / रिटायर शिक्षक डीइओ, बीइओ, स्कूल के लगा रहे चक्कर, ये है आलम…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो