scriptईद पर दी मुबारकबाद, लिया सेवईयां का स्वाद | Congratulated on Eid, tasted vermicelli | Patrika News
सिवनी

ईद पर दी मुबारकबाद, लिया सेवईयां का स्वाद

जिले भर में मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज, सभी धर्म के लोग मिले गले

सिवनीApr 11, 2024 / 09:16 pm

sunil vanderwar

कंपू ईदगाह में ईद की नमाज

कंपू ईदगाह में ईद की नमाज

सिवनी. मुस्लिम धर्म के सबसे पवित्र महीने रमजान में पूरे महीने रोजे रखने के बाद बुधवार की शाम को चांद देखने के बाद गुरुवार को ईद का त्योहार मनाया गया। इस बार लगातार हो रही बारिश के कारण सिवनी सहित अन्य जगहों पर ईदगाह में नमाज पढऩे के बजाए लोगों ने मस्जिदों में पहुंचकर नमाज पढ़ी।
मुस्लिम धर्मावलंबियों ने इबादत के बाद परम्परा अनुसार लोगों से गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देकर खुशी साझा की। इसके बाद घरों में सेवईयां और कई तरह के पकवान बनाकर परोसे गए। ईद के मौके पर हिन्दू, सिख, ईसाई व अन्य धर्म के लोगों ने भी गले मिलकर खुशी जाहिर किया। लोगों ने अपने परिचितों को घर में आमंत्रित किया और सेवईयों व अन्य खाने-पीने की चीजें परोसी।
ईद पर लगा मेला, बच्चों में उत्साह
ईद के मौके पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में सुबह से लोग नए कपड़ों में तैयार होकर मस्जिदों में पहुंचे और नमाज के बाद एक-दूसरे के घरों में जाकर त्योहार की सेवईयां के साथ खुशी साझा की गई। कई जगह मेले का आयोजन हुआ। बच्चों ने उत्साह से मेले में खरीदी की और झूले आदि का आनंद लिया।
मांगी मुल्क में अमन की दुआ
पवित्र माह रमजान के 30 रोजे रखने के बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने छपारा सहित क्षेत्र में ईद पर मस्जिद और ईदगाह में नमाज अदा की गई। इसके बाद यहां मुल्क के अमन चैन की दुआ भी की गई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद भी दिया। इस बार ईद में मौसम की बेरुखी के कारण ईदगाह से ज्यादा मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।
बरघाट में मनाया ईद का त्योहार

बरघाट नगर सहित क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में सुबह ईद की नमाज अदा किया और अमन चैन की दुआएं मांगी। बुधवार शाम से हो रही लगातार बारिश ने सुबह नमाज के दौरान भी खलल डाली। बारिश के चलते ईदगाह की बजाय मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी गई। नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी गई। मुस्लिम समुदाय व अन्य समाज के लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिद में नमाज के बाद मुस्लिमों ने कब्रिस्तान जाकर अपने बुजुर्गाे के मजार पर फातिया पढकऱ दुआएं की गईं। ईद के मौके पर बरघाट नगर में मस्जिद के बाद अर्जुन सिंह काकोडिया, अनिल सिंह ठाकुर, सुरेंद्र जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, अनिल पाठक, पार्षद अभिलाष गोलू मालवीय, सुनील अवधवाल, अनुराग पंद्रे, राजेश लुधियाना सहित अन्य मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो