scriptसीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 36.5 डिग्री पर | patrika sehore news | Patrika News
सीहोर

सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 36.5 डिग्री पर

लो-प्रेशर जोन बनने से आसमान में छाएंगे बादल, बारिश की संभावना

सीहोरMar 29, 2019 / 11:54 am

Kuldeep Saraswat

sehore

सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 36.5 डिग्री पर

सीहोर. गुरुवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। दिन का तापमान 36.5 डिग्री रेकॉर्ड किया गया है। इससे पहले साल 2017 में 28 मार्च को दिन का तापमान 38.2 डिग्री रेकॉर्ड किया गया था। दिन के साथ रात के पारे में भी उछाल आया है। रात का पारा 17 डिग्री से बढ़कर 18.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

आरएके कृषि महाविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि पारे में उछाल आने के कारण लो प्रेशर जोन बन रहा है। लो प्रेशर जोन बनने से आसमान में बादल छाएंगे और बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान सेंटर के मुताबिक 30 और 31 मार्च को बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है और अभी तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।


हवाओं की गति में भी इजाफा
तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ हवाओं की गति भी तेज हो गई है। लू का प्रकोप देखा जा सकता है। डॉ. तोमर ने बताया कि गुरुवार को हवाएं 15 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हैं। हवाओं की दिशा उत्तर पूव बनी हुई है। एक दिन पहले हवाओं की गति 13 किलो मीटर प्रति घंटे रेकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हिसाब से अभी दो दिन तक हवाओं की गति कम नहीं होगी। कुछ जगह लू का प्रकोप देखा जा सकता है।

शहर में नहीं लगीं प्याऊ
गर्मी के कारण राहगीरों के कंठ सूखने लगे हैं। नगर में अभी सामाजसेवी संस्था और नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थान पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई है। शहर में प्याऊ नहीं लगे होने के कारण दूर-दराज गांव से खरीदारी करने आने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। नगर पालिका को जल्द ही इस दिशा में प्रयास शुरू करना चाहिए, ग्रामीण बाजार में पानी खरीदीकर प्यास बुझा रहे हैं।

 

पारे की चाल
तिथि न्यूनतम अधिकतम
21 मार्च 18.5 35.5
22 मार्च 17.0 34.0
23 मार्च 14.0 35.0
24 मार्च 17.0 33.0
25 मार्च 16.0 33.0
26 मार्च 18.0 34.0
27 मार्च 17.0 35.0
28 मार्च 18.5 36.5
(नोट- पारा डिग्री सेल्सिय में)
वर्जन…
– गुरुवार को शहर का पारा 36.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। यह सीजन का सबसे गर्म दिन है। इससे पहले मार्च 2017 में 38.2 डिग्री तापमान रेकॉर्ड किया गया था।
डॉ. एसएस तोमर, मौसम विशेषज्ञ आरएके कृषि महाविद्यालय सीहोर

Home / Sehore / सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 36.5 डिग्री पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो