scriptकर्मचारी आंदोलन को रहें तैयार | Ready to stay in the movement | Patrika News
सवाई माधोपुर

कर्मचारी आंदोलन को रहें तैयार

गंगापुरसिटी . वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ कार्यालय में लोको शाखा गंगापुरसिटी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें संघ के मंडल अध्यक्ष जी.पी. यादव व मंडल सचिव अब्दुल खालिक ने हिस्सा लिया। गंगापुरसिटी आगमन पर पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

सवाई माधोपुरJun 15, 2019 / 12:34 pm

Rajeev

gangapurcity news

कर्मचारी आंदोलन को रहें तैयार

गंगापुरसिटी . वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ कार्यालय में लोको शाखा गंगापुरसिटी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें संघ के मंडल अध्यक्ष जी.पी. यादव व मंडल सचिव अब्दुल खालिक ने हिस्सा लिया। गंगापुरसिटी आगमन पर पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

बैठक में खालिक ने कहा कि संघ ने 127 लोको पायलट के फिक्शेसन, कोटा मंडल में सहायक लोको पायलटों को सीयूजी दिलवाने, लोको पायलटों को एमएसीपी का लाभ दिलवाने सहित स्टेपिंग अप का लाभ सहित विभिन्न समस्याओं को हल कराने की ओर अग्रसर है। कर्मचारी विरोधी लोगों ने न्यू पेंशन स्कीम का ट्रस्टी बनकर युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। नेशनल फैडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे इस लड़ाई को लड़ रहा है। सभी संघर्ष के लिए तैयार रहें। मैं आंदोलन करने के लिए आगाह करने आया हूं।
मंडल अध्यक्ष यादव ने कहा कि संगठन में शक्ति है। संघर्ष के बलबूते हम मांगों की पूर्ति करा सकते हैं। इसे लिए संगठित होकर कार्य करें। एनपीएस लारजेस, न्यूनतम वेतन, फिटमेंट फार्मूला जैसी मांगों के लिए संघ बोर्ड में लड़ाई लड़ रहा है। इस अवसर पर उप मंडल सचिव डीके शर्मा, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य जेडी सिंह गुर्जर, केन्द्रीय सदस्य पीसी मीणा एवं राजू लाल गुर्जर, शाखा अध्यक्ष आर.डी. मीणा, रमेश मीणा, शाखा सचिव यातायात आमीन गद्दी, अशोक, भंवर सिंह कठेरिया, राकेश कुमार गुर्जर, महेश चंद सैनी, अमर सिंह, करतार सिंह, साहब सिंह, लक्ष्मण, अमर सिंह, सूरजमल, राम सिंह मीना एवं संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Home / Sawai Madhopur / कर्मचारी आंदोलन को रहें तैयार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो