scriptशिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले – वे सिर्फ वामपंथियों के कैदी बनकर रह गए | Patrika News
सतना

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले – वे सिर्फ वामपंथियों के कैदी बनकर रह गए

MP Loksabha 2024 News : एमपी के सतना में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि, वह बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह का प्रचार करने पहुंचे थे।

सतनाApr 25, 2024 / 11:49 am

Himanshu Singh

shivraj singh chouhan
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव का पहला चरण समाप्त हो चुका है। कांग्रेस और बीजेपी ने दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार करने सतना पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। पूर्व सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी के खुद का जीतने का ठिकाना नहीं है। जनता उन पर विश्वास ही नहीं करती है। वो खुद अमेठी छोड़कर वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने चले गए।

कांग्रेस पतन की ओर जा रही – शिवराज सिंह चौहान


पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पतन की ओर जा रही है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कि वह ऊल-जलूल बयानबाजी कर रहे। वे सिर्फ वामपंथियों के कैदी बनकर रह गए हैं। जो इशारा होता है वही बोल देते हैं।राहुल गांधी की अग्निवीर योजना समाप्त करने वाली पर बात पर पूर्व सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके कहने से कुछ नहीं होता। उनकी सरकार आनी ही नहीं है। यह उनको भी पता है।

सतना में दिलचस्प होगा त्रिकोणीय मुकाबला

सतना लोकसभा सीट सहित एमपी की 7 सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान है। बीजेपी की ओर से चार बार के सांसद गणेश सिंह मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से सिद्धार्थ कुशवाहा मैदान में हैं। बसपा ने दांव खेलते हुए नारायण त्रिपाठी को चुनावी रण में उतारा है। इसलिए अब सतना लोकसभा में त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना दौरे पर आने वाले थे, लेकिन अचानक उनके स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो