scriptसीएम के आगमन तैयारी, स्मार्ट सिटी में ट्रैक्टर की राेशनी से बनाई जा रही सड़के, देंखे वीडियाे | roads are being built with help of tractor light in smart city | Patrika News
सहारनपुर

सीएम के आगमन तैयारी, स्मार्ट सिटी में ट्रैक्टर की राेशनी से बनाई जा रही सड़के, देंखे वीडियाे

सीएम के प्राेग्राम आने से मचा हड़कंप, आनन-फानन में बनाई जा रही टूटी सड़के

सहारनपुरSep 09, 2018 / 10:28 pm

shivmani tyagi

saharanpur news

smart city street

सहारनपुर।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रोग्राम से सहारनपुर प्रशासन में खलबली मच गई है। टूटी हुई सड़कों की मरम्मत के लिए रातोरात आनन-फानन में कार्य शुरू किया गया है। चाैंका देने वाली बात यह है कि स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सड़काें पर रात में प्रकाश व्यवस्था ना हाेने पर ट्रैक्टर की लाइट से रोशनी करके सड़कों की मरम्मत की जा रही है। इस खबर के साथ जाे वीडियाे आप ऊपर देख रहे हैं उसमें जाे नजारा है वह सहारनपुर के बीचो-बीच डीआईजी कार्यालय के पास का है। यहां ट्रैक्टर की लाइट से कुछ मजदूर सड़क के गड्ढों से धूल और मिट्टी को बाहर निकाल रहे हैं। इनसे कुछ ही दूरी पर भी एेसा ही नजारा देखने काे मिलता है वहां मिट्टी साफ हाे चुकी है आैर तारकाेल व बजरी बिछाई जा रही है। वहां पर कार की लाईट से प्रकाश व्यवस्था की गई है। ये मरम्मत कार्य कलक्ट्रेट तिराहे से जेवी जैन डिग्री कॉलेज राेड सहारनपुर में रात भर देखने को मिला। दरअसल शहर की अधिकांश सड़के टूटी हुई हैं आैर गड्ढे हाे गए हैं। अब जिन रास्ताें से हाेकर सीएम आैर केंद्रीय मंत्री जाएंगे उन सभी रास्ताें की रातों-रात मरम्मत की जा रही है। साधनों की कमी में ट्रैक्टर की लाइट में रोशनी करके मरम्मत का काम चल रहा है।
यह भी पढ़ेंः बड़ी खबर: मोदी सरकार को बड़ा झटका, इस आंदोलन के लिए कांग्रेस के साथ आए 21 दल, मची खलबली

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सहारनपुर पुलिस लाइन में भाजपा के दोनों दिग्गज हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और यहां से सांसद राघव लखन पाल शर्मा के घर के सामने साउथ सिटी के मैदान में सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचेगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सैकड़ों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से लेकर साउथ सिटी मैदान तक लगाए गए हैं। मकानों की छत पर भी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा और जमीन से लेकर आसमान तक की घेराबंदी की जाएगी। दरअसल खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आतंकी संगठनों से खतरा बताया गया है और यही कारण है कि सहारनपुर में उनके प्रोग्राम को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

Home / Saharanpur / सीएम के आगमन तैयारी, स्मार्ट सिटी में ट्रैक्टर की राेशनी से बनाई जा रही सड़के, देंखे वीडियाे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो