scriptसाेमवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का राशिफल | #Rashifal Hindi Rashifal Daily Rashifal 22nd of april 2019 Rashifa | Patrika News
सहारनपुर

साेमवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का राशिफल

– साेमवार का सभी राशियाें का राशिफल
– जानिए साेमवार 22 अप्रैल का भविष्य
– सभी राशियाें का चंद्र राशिफल
– आज का राशिफल

सहारनपुरApr 21, 2019 / 07:20 pm

shivmani tyagi

saharanpur

rashifal 12 march 2019

Rashifal 22 april 2019 में जानते हैं कैसा रहने वाला है आपके लिए साेमवार का दिन और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे। आईए जानते हैं मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का राशिफल। इन सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, ओ, अ
मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन ”सोमवार” का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी। सीनियर का सहयोग आपको मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे और मित्रों का भी भरपूर सहयाेग रहेगा। ध्यान रखिएगा आज अपने ही कुछ लोग आपका विरोध करने की भी कोशिश कर सकते हैं, सहकर्मी आपकी चुगली करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार जनों के बीच भी कंफ्यूजन पैदा हो सकते हैं। ऐसे में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। कोई भी ऐसी सूचना जो कथित लगती हो उसपर तुरंत अविश्वास करना उचित नहीं है। मिल रही सूचनाओं को पुष्ट करना आज आपके लिए बेहद आवश्यक है। आवेश में आकर कोई भी कार्य आज आपको नहीं करना है। गुस्से की अधिकता से आपको बचना है। आज गाय को अपने हाथों से लाल रंग की मिठाई खिलाना शुभ है। आप घर में रखा गुड़ भी आज गाय काे खिला सकते हैं। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और विरोध ही कमजोर पड़ेंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज भाग्य आपके साथ है आपकी राशि में कर्म प्रधान है जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। अगर आप पिछले कुछ दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नए कार्यों की शुरुआत का दिन है। आज का दिन मंगलमय है जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए जन सामान्य से बेहतर रहेगा। दोपहर तक कुछ कठिनाइयां जरूर आ सकती हैं लेकिन शाम तक रास्ते खुलेंगे और अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। सीनियर का भी सहयोग आपको मिलने वाला है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज साझा व्यापार में लाभ होने के योग आपको राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज किसी से भी घृणा आपकाे नहीं करनी चाहिए। जो पुराने कंफ्यूजन हैं उनकी वजह से आज आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज रिश्तो में मिठास लाने का समय है। वाणी में मधुरता बना कर रखनी है आज सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का समय है। मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। जीवनसाथी से भी आज आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज परिवार को समय दीजिए परिवार को समय देने से आज पारिवारिक माहौल बेहतर होगा और रिश्ताें में मजबूती आएगी। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन खिलाना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए 22 अप्रैल 2019 का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज पुराने किए हुए कार्यों का फल आपको मिलेगा। आप हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए अग्रसर रहते हैं, आगे रहते हैं लेकिन आप दूसरों से मदद मांगने में हमेशा पीछे रहते हैं। आज आपको अगर मित्रों से सहायता मांगनी पड़े लेनी पड़े ताे पीछे नहीं रहना है। आज अवसर को भुनाने का समय है। आज दिन भर में कई अवसर आपको मिलेंगे लेकिन आपको सही समय पर सही कदम उठाकर उन्हे भुनाना है। अपने भविष्य के लिए योजनाएं तैयार करनी है। आज बच्चों के मन को टटोलने की कोशिश कीजिए। बच्चे क्या सोच रहे हैं यह भी आपको जानना चाहिए। ऐसा जानकर आप बच्चों के लिए उनके भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं बना सकते हैं। आज मौसम का असर परिवारजनों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। आज बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सच रहने की आवश्यकता है। आपकी राशि में खर्च की आशंका भी बनी हुई है। वाहन के रखरखाव या फिर अपने लिए भी खर्च बढ़ेंगें। ध्यान रहे आज आमदनी से अधिक खर्च करना आपके लिए उचित नहीं है। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। इसलिए सावधानी बरतें, केवल वही सामान खरीदें जिसकी आपकाे बेहद अधिक आवश्यकता हो। आप अधिक खरीदारी करते हैं और कई बार आप उन वस्तुओं को भी खरीद लेते हैं जिनकी आपको अभी बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं हाेती इसलिए खरीदारी करते समय आपको अपनी प्राथमिकता तय करनी चाहिए और उन वस्तुओं को पहले खरीदना चाहिए जिनकी आपको बहुत ज्यादा आवश्यकता हो। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान करना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से शत्रु पराजित होंगे।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए सोमवार 22 अप्रैल 2019 का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज कर्क राशि बालों को अच्छे समाचार मिलने वाले हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति आज आपको होगी। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में आज कमी आएगी। आज संतान की ओर से भी आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। आज आपकी राशि में संतान सुख प्रयोग भी दिखाई दे रहे हैं। अगर आप अपने प्रिय से अपने मन की बातें साझा करना चाहते हैं ताे आज का दिन उचित है। आज का दिन अच्छा है आज अपने प्रेम का इजहार आप कर सकते हैं। निराश नहीं होंगे और प्रिय से भी आपको अच्छे जवाब मिलेंगे आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है लेकिन कोई मित्र आपसे छल करने की कोशिश भी कर सकता है। ऐसे में आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज दोपहर तक का समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अधिक मेहनत आज आपको करनी पड़ सकती है। सामान्य से अधिक मेहनत आपको दैनिक कार्यों में करनी पड़ सकती है। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए आज का दिन शुभ लाभ के योग बन रहे हैं। आज अपने कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। आज आपके लिए अच्छे योग बने हुए हैं। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान करना भी आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से विरोधी परास्त होंगे और आपका भाग्य उदय होगा।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन ”सोमवार” का दिन अच्छे योग लेकर आया है। इसी के साथ आज कुछ चुनौतियां भी सिंह राशि वालों के लिए बनी हुई हैं। अगर आप कारोबारी हैं व्यापारी हैं तो आज प्रतिस्पर्धा में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन ध्यान रहे आवेश में आकर लिया गया कोई भी निर्णय नुकसान की ओर लेकर जाएगा इसलिए आज आपको ठंडे दिमाग से और गुस्से को दूर रख कर काम करना है। आज किसी भी पुरानी घटना से आप को सीख लेनी चाहिए और पूर्वाग्रह से निकलकर नई सोच के साथ कारोबार को आगे ले जाने के प्रयास करने चाहिए। अगर आप ऐसे प्रयास करते हैं ताे आपकाे सफलता जरूर मिलेगी। आप जो कार्य कर रहे हैं आप उतनी ही मेहनत में बेहतर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको अपने कार्यों का आकलन करना होगा खुद से बातें कीजिए और अपने कार्य करने के ढंग में बदलाव लाईए। वैज्ञानिक तरीके से आज आपको अपने कार्य में बदलाव लाने की आवश्यकता है। आप कुछ नया कर सकते हैं कुछ रोचक कर सकते हैं। आज रिश्तेदार और परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहे थे जो कन्फ्यूजन चल रहे थे उनमें कमी आएगी और अच्छे रिश्तें आज बनेंगे। जो लोग अभी तक कुंवारे हैं जिनकी शादी नहीं हुई है उनके लिए आज रिश्तो के प्रस्ताव आ सकते हैं। आज नया जीवन शुरू करने का समय है। आज प्रिय से अपने प्रेम का इजहार आप कर सकते हैं। ध्यान रहे अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज निवेश करने से आपको बचना चाहिए। आज किया गया निवेश अच्छे रिटर्न देने वाला नहीं है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से भी आपको बचना चाहिए आज दिया गया उधर पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग नहीं दिखाई दे रहे हैं। आज किसी कन्या के लिए आर्थिक मदद करना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज सामान्य योग कन्या राशि वालों की राशि में बने हुए हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में बन रहे हैं लेकिन आज आप को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। सड़क पार करते समय भी आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। राह चलते कुछ लोग आप से उलझने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में भी आप को शांत रहना होगा आज मौसम का असर भी आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरते। आज अधिक भोजन भी पेट के विकार का कारण बन सकता है। आज बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज निवेश करने का उत्तम समय है। आज निवेश कर सकते हैं एक्सपर्ट की सलाह के साथ आपको निवेश करना चाहिए। आज लंबी अवधि के निवेश में आपके लिए अच्छे रिटर्न दिखाई दे रहे हैं। आप अचल संपत्ति में भी निवेश कर सकते हैं। आज किसी मित्र से आपको अच्छा तोहफा मिल सकता है और तारीफ भी अपनी सुनने को मिलेगी। आज कार्य क्षेत्र में आपके कार्यों की तारीफ होगी और सीनियर का सहयोग भी आज आपको मिलेगा।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग वाला रहेगा। आज मानसिक रूप से आप खुद को सरल महसूस करेंगे। पिछले कुछ दिनों से जो तनाव आप झेल रहे थे उसमें कमी आएगी और आज आपको लगेगा कि आपके आसपास के लोग आपके फेवर में हैं, आपके हित में हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए भी दिन अच्छा है। आज सहकर्मियों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है लेकिन ध्यान रखिएगा अपने कार्याें में लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज आपको कोई भी कार्य सहकर्मियों के सहारे नहीं छोड़ना है। अपने कार्यों को पूर्ण करना
और अच्छी तरह से देखभाल आपको करनी होगी। व्यापारियों और कारोबारियों को आरोपियों के लेन-देन में सावधानी बरतनी है। जब आप पैसों का लेनदेन कर रहे हों तो सचेत रहें। आज रुपयों के लेन-देन में कुछ नुकसान आपको उठाने पड़ सकते हैं। अगर आपने पैसा उधार दिया हुआ है तो आज उन लोगों को याद दिलाएं उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। ध्यान रहे आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग नहीं हैं। जीवन साथी से भरपूर प्रेम भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले आप जीवनसाथी से सलाह कर सकते हैं।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहेगा। आज चुनौतीपूर्ण समय है जो लोग कल तक आपके साथ खड़े हुए थे आज अचानक विरोधी स्वरूप में दिखाई दे सकते हैं। आपका विरोध कर सकते हैं। सहकर्मी भी आज आपकी चुगली कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसे में संयम बरतना होगा, सावधानी बरतनी होगी। गुस्से में आकर आवेश में आकर कोई भी कदम आपको नहीं उठाना है। आप हर परिस्थितियों से निबट लेते हैं और आपकी यही खासियत आपको दूसरों से अलग बनाती है। इसलिए आज आपको सावधानी बरतनी होगी, सचेत रहना होगा। जो लोग आपका विरोध कर रहे हैं उनसे भी आपको सामान्य ढंग से ही पेश आना है। आज आपके व्यक्तित्व में प्रभावशाली योग बने हुए हैं। आप अपनी बातों को अधिक प्रभावशाली ढंग से दूसरों के समक्ष रख सकेंगे। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज कुछ ऐसे लाेगाें से आपकी मुलाकात हाेगी जाे आपके लिए फायदेमंद रहेंगे और भविष्य के लिए अच्छे रास्ते दिखाने में सहायक साबित हाेंगे। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए दोपहर तक का समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन शाम तक आप के हालात सामान्य हो जाएंगे और अच्छे फल भी आपको आज प्राप्त होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। मित्रों का सहयोग होगा मित्रों के सहयोग से ही आज आपको नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। आज किसी से भी आपको घृणा करने से बचना चाहिए। पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर किसी से घृणा करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। वाणी में मधुरता बनाए रखें। स्वभाव में सरलता बनाए रखें। आपके कार्य पूर्ण हाेंगे।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। सीनियर से आज के अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आज आपको ऑफिस में देरी से पहुंचने से बचना चाहिए। सुबह तैयार होकर अगर आज नीले शेड या नीले कलर की शर्ट पहनते हैं तो आपका प्रभाव दूसरों पर अच्छा रहेगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अधिक रफ्तार से आपको बचना चाहिए। अगर आप कारोबारी हैं तो आज सफेद रंग का पहनावा आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। लाभ के याेग बन रहे हैं लेकिन ध्यान रहे किसी को भी आज आपको कम नहीं तोलना चाहिए। आज ग्राहक के साथ मधुर व्यवहार आप को रखना है। आज अच्छे साैदे आप कर सकते हैं। अचल संपत्ति में आपको अच्छे लाभ हो सकते हैं। परिवार को समय दीजिए परिवार को समय देने से जो कन्फ्यूजन परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे हैं उन्हें दूर किया जा सकता है। परिवार में आप ही ऐसे व्यक्ति हैं जो सभी के साथ भावनाओं को समझते हैं और सभी आपका सम्मान करते हैं। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप परिवार को साथ लेकर चलें और इसके लिए जरूरी है कि आपको परिवार के सभी सदस्यों से बात करनी चाहिए उन्हे समय देना चाहिए। अगर आप पिछले कई दिनों से नया वाहन की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज किया गया अध्ययन लंबे समय तक आपके काम आएगा। आज अध्ययन में समय लगाइए अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप जो मेहनत कर रहे हैं उसके फलस्वरूप आपकाे फल प्राप्त नहीं हाे रहे हैं ताे आज आपकाे देवों के देव महादेव का ध्यान करना चाहिए। महादेव को गंगाजल चढ़ाना आज आपके लिए शुभ है। गंगाजल चढ़ाते समय ओर नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय हाेगा। देवों के देव महादेव प्रसन्न होंगे और आपको आपके भाग्य का पूरा फल प्राप्त होगा।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर है। लाभ के योग बने हुए हैं। रोजगार के योग बने हुए हैं। आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी नए मित्र आपके बनेंगे पिछले कुछ दिनों से जिन समस्याओं से घिरे हुए थे उनसे आप आज आगे बढ़ेंगे। नए जीवन की शुरुआत आज कर सकते हैं। आज आपके आसपास ऐसी घटनाएं घटी जो आपके मन को प्रसन्न कर देंगी और जो परेशानियां झेल रहे थे। आर्थिक परेशानियां जो आप उठा रहे हैं, उन्हें भी आज कमी आएगी। आज अचानक धन लाभ हो सकता है, जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें सीनियर का सहयोग मिलने वाला है। सहकर्मियों का सहयोग मिलने वाला है। आज आपको काले जूते पहनने से परहेज करना चाहिए अगर आप कपड़े के जूते या स्पोर्ट्स शूज पहनते हैं तो ज्यादा प्रभावशाली आप रहेंगे और ध्यान रखिएगा आज कुत्ते को भूलकर भी लात नहीं मारने मानी है। कुत्ते को दूध करना नहीं है। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध पिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और धन लक्ष्मी का वास आपके घर में होगा।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है लेकिन कुछ आशंकाएं भी आज आपके साथ बनी हुई है। इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी। आज वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना है। परिवार में सदस्यों से बहस करने से आपको बचना है। बहस से विवाद हो सकते हैं। कोई भी नया कार्य करने से आज आपको बचना चाहिए अगर आप कोई नया कार्य शुरू करना चाह रहे हैं, तो दोपहर बाद कर सकते हैं। दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है लेकिन ध्यान रखिएगा आज पुरानी रुके हुए कार्यों को पूरा करना ज्यादा बेहतर है। नए कार्यों की अपेक्षा आज रुके हुए कार्यों में आपको ध्यान लगाना चाहिए। आज आपकी राशि में पूर्णता का योग बना हुआ है। आज बाहर के खाने से भी आपको बचना चाहिए बाहर का खाना स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है कि आज आपको परेशान कर सकती है पेट के विकार का कारण बन सकती है। निवेश करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं लेकिन इसके बाद भी निवेश करें तो आज आपको सफेद रंग की शर्ट पहननी चाहिए। सफेद रंग की शर्ट पहनने से आज आपका दिन अच्छा बीतेगा और सीनियर से भी आप को सहयोग मिलेगा। सीनियर आपसे प्रभावित होंगे सहकर्मी भी आज आपके पक्ष में रहेंगे लेकिन ध्यान रहेगा लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने कार्यों को बिल्कुल भी हल्के में ना लें कार्यों पर ध्यान दें आज आपके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। अचानक चेकिंग भी की जा सकती है। इसलिए आपको अपने कार्य पर ध्यान देना है। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आप अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से दूसरों के समक्ष रख सकेंगे।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे याेग लेकर आया है। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा करने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। भाग्य आपके साथ है और आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन ध्यान रहे आज आलस आपको घेरने की कोशिश कर सकता है। इसलिए आलस को दूर रखिए और अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए। आज किसी भी नए व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। खासकर व्यापारियों को ध्यान रखना है। किसी नए व्यक्ति को उधार देना बिल्कुल भी उचित नहीं है। जिन लोगों को आपने पहले से पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं। आज उधार दिया गया था ना वापस लौटने के लिए आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज अपने सामान के प्रति भी आपको सचेत रहना है। आपका कीमती सामान खाे सकता है। चोरी हो सकता है। इसलिए अपने कीमती सामान कि आज आपको सावधानी बरतनी होगी।

Home / Saharanpur / साेमवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो