script16 नवंबर का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का चंद्र राशिफल | Rashifal 16 November 2018 in Hindi Today horoscope | Patrika News
सहारनपुर

16 नवंबर का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का चंद्र राशिफल

16 नवंबर 2018 का दैनिक राशिफल Dainik rashifal मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का

सहारनपुरNov 16, 2018 / 09:26 am

shivmani tyagi

horoscope

rashifal

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) ज्‍योतिष विद्या के मुताबिक आज 16 नवंबर का दिन सभी राशियाें के लिए खास है। आज धनलाभ के याेग दिखाई दे रहे हैं ताे गुस्से की अधिकता भी आज रहेगी। आईए जानते हैं आज क्या कहते हैं अलग-अलग राशियाें के सितारे आैर किन-किन बाताें से आज रहना हाेगा सचेत। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज आपके स्वभाव में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। आज कभी खुशी कभी गम जैसा व्यक्तित्व आपका दिखाई देगा। पल भर में आप खुश हो जाएंगे तो अगले समय आपको गुस्सा भी आ सकता है। इसलिए इस तरह के बदलाव से आपको बचना चाहिए। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुनें। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बाधा वाला हो सकता है। आज पढ़ाई के क्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन इसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बाधाएं क्षणिक हैं शाम तक हालात सामान्य होने लगेंगे।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) वृष राशि वालों के लिए आज का दिन नकारात्मकता से भरा रह सकता है। आज नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे। इसलिए नकारात्मक विचारों से बचें। गायत्री मंत्र का जाप करें। आलस को छोड़कर अपने कार्यों पर ध्यान दें। ऐसा करने से नकारात्मक विचार दूर हाेंगे। आज किसी पर भी गुस्सा करने से आपकाे बचना चाहिए। कुत्ते को आज भूलकर भी लात नहीं मानी है। आज दोपहर बाद आपको कोई अच्छा समाचार मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न हो जाएंगे। आप दूसरों का हमेशा सम्मान करते हैं इसलिए परेशानी के वक्त में दूसरे लोग भी आपके लिए आगे आएंगे।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जो आर्थिक परेशानियां चल रही थी वह भी आज कम हाेंगी। आज नौकरी के क्षेत्र में अॉफिसर में आपका सम्मान बढ़ेगा और सीनियर आपसे खुश होंगे। पिछले दिनों से जो नाराजगियां चल रही थी उनमें आज कमी आएगी और आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। यह अलग बात है कि आज आपका कार्य क्षेत्र बढ़ाया जा सकता है। आपको अन्य कार्यों की जिम्मेदारियां भी दी जा सकती है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों का मन आज चंचल रहेगा। मन को एकाग्र करने में आपको आज परेशानी आ सकती हैं। इसके लिए भगवान श्री कृष्ण का ध्यान कीजिए। आज आपका भाग्य आपके साथ है लेकिन गुस्से से आपको बचना चाहिए। अगर आप गुस्सा करते हैं तो इसका असर आपके पारिवारिक महाैल पर पड़ सकता है। आज परिवार के सदस्यों से बहस करने से आपको बचना चाहिए। ऐसा करने से विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन आत्मविश्वास में आज आप कमी महसूस करेंगे। आपको ऐसा लग सकता है कि जो कार्य आप करने जा रहे हैं उसे करने के लिए आप की क्षमता नहीं है। लेकिन ऐसा सोचने से बचें और अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए आगे बढ़े। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है जो भी कार्य आप मन से करेंगे उनमे आपको सफलता मिलेगी। आज बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखें। धैर्य और बड़ों के आशीर्वाद से ही आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक रहने वाला है। आज आराधना कीजिए अपने ईष्ट देव को याद कीजिए। आज धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा लेकिन खर्च की आशंकाएं आपके साथ बनी हुई हैं। इससे आपके पास जो इकट्ठा धन है उसमें कमी आ सकती है। खर्च करते समय थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती हैं। इससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा लेकिन आज सड़क पार करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए आज का दिन ऐश्वर्या वाला है लेकिन आज आपका मन चंचल बना रहेगा। किसी एक जगह आपका मन नहीं लगेगा। आज संगीत की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आज रचनात्मक कार्य आप करेंगे। मित्रों के साथ आपका समय अच्छा बीतने वाला है। आज बच्चों से भी बातें करें और उनके मन में झांकने की कोशिश करें। बच्चों के जीवन में क्या चल रहा है उनकी क्या योजनाएं हैं यह जानना भी आज आपके लिए बेहद जरूरी है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे समाचार वाला रहेगा। आज संतान के प्रति जो चिंताएं आपकी चल रही थी उनमें कमी आएगी। संतान सुख का समाचार भी आज आपको मिल सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आपको आज थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आर्थिक लाभ होने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन इसके साथ साथ ही आपके खर्च भी आज बढ़ेंगे। खर्च करते समय थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। उन वस्तुओं को खरीदने से आज बचे जिनकी अभी बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव वाला रह सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो नौकरी के क्षेत्र में सीनियर से आज आपके विवाद हो सकते हैं। आप अपनी जगह सही होंगे लेकिन फिर भी आप पर आरोप लगाए जा सकते हैं। ऐसे में आपके लिए धैर्य बेहद जरूरी है। आज बहस करने से आपको बचना होगा। आज ट्रांसफर के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से नौकरी बदलने की सोच रहे थे तो आज उत्तम समय है। आज नौकरी बदल सकते हैं। आज आपके लिए अच्छी खबर यह है कि आज आपकी राशि में आय बढ़ोतरी के योग दिखाई दे रहे हैं

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चिड़चिड़ापन जैसा रह सकता है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। दूसरों से बातें करते समय चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। इससे बचने के लिए आज वाणी में मधुरता बनाए रखिएगा। स्वभाव में सरलता और वाणी में मधुरता से ही आज आपके सारे कार्य पूर्ण हाेंगे। आज किसी पर गुस्सा आपको नहीं करना चाहिए। गुस्से की अधिकता से आपको बचने की आवश्यकता है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का अचानक स्वास्थ्य गड़बड़ आ सकता है। इस ओर भी आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वाले आज अनोखी ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। आज आत्मविश्वास भी खूब रहेगा। मानसिक रूप से भी आज आप खुद को शांत महसूस करेंगे लेकिन चिड़चिड़ापन बार बार आप पर हावी होने की कोशिश कर सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। बेवजह की बातों पर बहस करने से आपको बचना चाहिए। आज वाणी में मधुरता बनाकर रखें। ऐसे कोई शब्दों का प्रयोग ना करें जो सामने वाले व्यक्ति को बुरा लगें। आज दूसरों का सम्मान कीजिए किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी चाहिए। धन लाभ के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं ।अगर आप व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ होने वाला है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। परीक्षा परिणाम के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। आज तुलसी जी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज संतान के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। दोपहर तक का समय कष्ट वाला है। दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलेंगे और पारिवारिक सुख के योग भी दोपहर बाद बन रहे हैं। आज धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का अवसर आपको प्राप्त होगा। आज किसी से भी आपको ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए। घर आए लोगों का आदर सत्कार करना आपके लिए आवश्यक है। इससे परिवार में प्रेम बढ़ेगा और सुख शांति बढ़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो