scriptRashifal: साेमवार आज बन रहा है ‘राक्षक’ का नाम अशुभ याेग, नाैकरीपेशा रहें सचेत, जाने अपना राशिफल | Rashifal 14 October 2019 Monday Horoscope with Prediction | Patrika News
सहारनपुर

Rashifal: साेमवार आज बन रहा है ‘राक्षक’ का नाम अशुभ याेग, नाैकरीपेशा रहें सचेत, जाने अपना राशिफल

Highlights

पहले ‘हर्षण’ फिर बन रहा है ‘राक्षक’ नाम का याेग
सुबह 7:50 से सुबह 9:16 तक नहीं हाेंगे शुभ कार्य
Rashifal 14 October 2019 in Hindi

सहारनपुरOct 13, 2019 / 11:12 pm

shivmani tyagi

aaj ka rashifal

rashifal

Aaj ka Rashifal 14 october 2019: साेमवार आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। चंद्रमा और सूर्य की स्थिति आज ”हर्षण” याेग काे जन्म दे रही है। साेमवार आज चंद्रमा अश्विनी नक्षत्र में है जिससे ”राक्षक” नाम का अशुभ याेग भी बन रहा है। यही कारण है कि साेमवार आज सभी राशि वालाें काे थाेड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने कार्याें के प्रति सचेत रहें। कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही उचित नहीं है। साेमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन यह जानने के लिए आईए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंम्भ व मीन राशि का राशिफल। सभी राशियाें का चंद्रराशिफल से भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।

चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ, मेष राशि का राशिफल| Aries Horoscope (Mesh Rashi)
14 अक्टूबर सोमवार का दिन मेष राशि वालों के लिए थोड़ा सा चुनौती भरा रह सकता है। मेष राशि वालों को भावनात्मक होने से बचना है। आज कोई भी ऐसा कार्य आपको नहीं करना चाहिए जिसको लेकर आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई संशय हो। अच्छी बात यह है कि आज सहकर्मियों का सहयोग मेष राशि वालों को मिल रहा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज अतिरिक्त परिश्रम मेष राशि वालों को करना होगा। सामान्य कार्यों के लिए भी सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मेष राशि वालों को यह जान लेना चाहिए कि उनकी राशि में कर्म प्रधान है। भाग्य का साथ भी आज मेष राशि वालों को प्राप्त हो रहा है लेकिन वाहन चलाते समय सचेत रहना होगा। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतें।
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, वृषभ राशि का राशिफल | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन इसके साथ ही खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। आज माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा, माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अगर आज प्रिय से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो दिन अच्छा है, आपको सफलता प्राप्त होगी। आज सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर भी वृषभ राशि वालों को प्राप्त होंगे। ऐसे कार्यक्रमों में आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी। यह सभी नए लोग आपके भविष्य के मित्र बनेंगे और आपके लिए मददगार साबित हाेंगे।

का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा, मिथुन राशि का राशिफल| Gemini Horoscope (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज सीनियर का सहयोग मिथुन राशि वालों को प्राप्त हो रहा है। जो नौकरी पेशा लोग हैं उनके लिए अच्छा समय है लेकिन किसी भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। आज मेहनत का फल प्राप्त होगा। जितनी भी मेहनत आज करेंगे उसके मुताबिक आपको फल भी प्राप्त होंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति मिथुन राशि वालों को थोड़ा सा सचेत रहना होगा। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा करते समय भी मिथुन राशि वालों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज अपने कीमती सामान के प्रति थोड़ा सावधानी बरतें। यात्रा के दौरान सामान्य होने की आशंका बनी हुई है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। अच्छे योग उनकी राशि में बने हुए हैं। आज किसी काे भी पैसा उधार देने से बचें। अगर निवेश करने की साेच रहे हैं ताे एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही निवेश करें।
आज का राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य योग के साथ आया है। आज अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। लाभ के योग बने हुए हैं। वाहन चलाते समय सचेत रहने की सलाह आज कर्क राशि वालों को दी जाती है। सड़क पार करते समय भी सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहना होगा। आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी यह मुलाकात आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देगी। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और पारिवारिक सदस्यों का भी भरपूर सहयोग आज कर्क राशि वालों को प्राप्त हाेगा।

सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे सप्ताह का पहला दिन अच्छे योग लेकर आया है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है। आज कुछ कर दिखाने का समय है। अपने हुनर का प्रदर्शन कीजिए। नए लोग आपसे प्रभावित होंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। आज आप अपने व्यापार और कारोबार में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद संतान की ओर से अच्छे समाचार सिंह राशि वालों को प्राप्त होंगे। आज सिंह राशि वालों की राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने कार्य के प्रति सजग रहें सचेत रहें।
कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो कन्या राशि वालों की राशि में आज धन लाभ के योग बने हुए हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे, निवेश करने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। समय आपके अनुकूल है। निवेश आप कर सकते हैं। आज आपके आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। वाहन सुख के याेग आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। ध्यान रखिएगा आज वाणी में मधुरता बेहद आवश्यक है। मधुर वाणी से ही आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज किसी को भी आपको अपने मुंह से ऐसी बात नहीं कहनी है जो बुरी लगती हो, कड़वी लगती हो। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
14 अक्टूबर 2019 का तुला राशि का राशिफल | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते तुला राशि वालों के लिए दिन चुनौती भरा है। इसलिए सजग रहें, सचेत रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खाने-पीने की वस्तुओं में सचेत रहने की आवश्यकता है। जब आप घर से बाहर हों तो अतिरिक्त सावधानी आपको बरतनी होगी। आज संयम भी आपके लिए बेहद आवश्यक है। साेमवार आज अचानक आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अच्छी बात यह है कि आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी और की गई मेहनत का फल भी आपको प्राप्त होगा। ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। आज माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। व्यापारियाें और काराेबिरयाें के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अचानक यात्रा के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको प्राप्त हो रहा है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बच्चों से बातें कीजिए, उनके मन में क्या चल रहा है यह जानने की कोशिश कीजिए। ऐसा करके आप उनके लिए अच्छी योजनाएं बना सकेंगे। अगर अभी तक आपकी शादी नहीं हुई तो आज का दिन मांगलिक योग लेकर भी आ रहा है।

साेमवार का राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे 14 अक्टूबर 2019 यानी सोमवार का दिन सामान्य से बेहतर बीतने वाला है। आज सकारात्मक सोच के साथ कदम आगे बढ़ाएं, आपको सफलता प्राप्त होगी। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं। रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन धनु राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। आज मित्रों के सहयोग से आपकी योजनाएं सफल होंगी और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आपका कोई मुकदमा विचाराधीन है तो वह भी आज आपके पक्ष में जाएगा। आज विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन उन्हें शांत करने के लिए आज आपको लाल रंग का फल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान को भेंट करना चाहिए। ऐसा करने से विरोधी शांत होंगे। आज प्रेम का योग भी आपकी राशि में बना हुआ है। इसलिए आज आप प्रिय को अपने मन की बात कह सकते हैं अपनी मन की बातें साझा कर सकते हैं सफलता मिलेगी।

मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि वालों के लिए दिन चुनौती भरा हाे सकता है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर के समय अचानक कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आपको एक ही समय में एक से अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। कुछ अपने ही लोग समय पर धोखा दे सकते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शाम का समय आपके लिए अच्छा है। अच्छे योग बन रहे हैं। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें देरी से सही लेकिन सफलता प्राप्त होगी। आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके साथ ही साथ धन लाभ के योग भी दिखाई दे रहे हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा, कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। साेमवार आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है और आलस भी कुंडली मारे बैठा हुआ है। इसलिए आज आलस आपको घेरने की कोशिश कर सकता है। ध्यान रखिएगा आज आलस से आपको बचना चाहिए। आज जो भी कार्य करेंगे, उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपकी राशि में पूर्णता के याेग बने हुए हैं। रूके हुए कार्यों को भी आज पूर्ण करने का समय है। साेमवार आज नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूर्ण किया जाए। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो दोपहर 12:00 बजे के बाद का समय अच्छा रहेगा। लंबी अवधि के लिए किया गया निवेश फायदेमंद होने वाला है।

मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची, मीन राशि वालों के लिए 14 अक्टूबर 2019 का दिन सामान्य से थोड़ा सा काम बेहतर है। आज मीन राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। खाने पीने की वस्तुओं में भी उन्हें सावधानी बरतनी होगी। आज आपके आसपास का माहौल भी मीन राशि वालों के अनुरूप नहीं हैं। राह चलते कुछ लोग आपसे उलझने की कोशिश कर सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपको बचना है। गुस्से और मन को आज काबू में रखना बेहद आवश्यक है। सुबह से ही मन चंचल बना रहेगा। ऐसे में आपको अच्छा साहित्य पढ़ना चाहिए। अच्छा संगीत सुनना चाहिए या फिर भगवान श्री कृष्ण का ध्यान करना चाहिए। अच्छी बात है कि आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत है। आपकी पिछले कुछ दिनों से जो परेशानियां चल रही थी उनमें कमी आएगी और धन लाभ होगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / Rashifal: साेमवार आज बन रहा है ‘राक्षक’ का नाम अशुभ याेग, नाैकरीपेशा रहें सचेत, जाने अपना राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो