scriptMonday का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का Rashifal | Monday Rashifal 15 july 2019 with Today Horosce | Patrika News
सहारनपुर

Monday का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का Rashifal

Monday Rashifal Mesh Vrishabha Mithun Kark Singh Kanya Tula Vrishchik Dhanu Makar Kumbh meen
Rashifal से जानिए सप्ताह के पहले दिन साेमवार काे क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

सहारनपुरJul 15, 2019 / 12:25 am

shivmani tyagi

Rashifal

शनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, अ
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। साेमवार आज खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। राशि में कर्म प्रधान है। आज देवों के देव महादेव की आराधना कीजिए। आपके सभी रुके हुए कार्य संपूर्ण होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
सोमवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। जो लोग नौकरी तलाश रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा परिजनों से बहस करने से बचें।
राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka RashifalMithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
प्रिय के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आत्मविश्वास से दिनभर भरे रहेंगे। बच्चों की ओर से भी अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के योग बने हुए हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त होगा लेकिन ध्यान रखिएगा आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।

राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आप दूसरों की सहायता करेंगे। आपके छोटे से प्रयास से दूसरों के बड़े-बड़े कार्य ठीक होने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए कठिन समय है। साथियों पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी रखें।

राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal SinghRashi मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे आज कुछ नया करने का समय है। अगर आप पिछले दिनों से कुछ नया कार्य करने की सोच रहे थे कुछ रोचक करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। लोग क्या कहेंगे ? इस ख्याल को अपने दिमाग से निकाल दीजिए और आपका मन जिस रास्ते पर चलने के लिए कर रहा है उस पर चलिए, सफलता मिलेगी।

राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanyaRashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वाले आज खुद को मजबूत महसूस करेंगे लेकिन भावनाओं में बहने का समय नहीं है। आज अपने ही कुछ लोग आपको भावनात्मक स्थिति में ले जाने की कोशिश करेंगे लेकिन ध्यान रखिएगा किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। आज परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tulaRashi तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा चुनौती भरा है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बहस करने से बचना है। प्रिय से या जीवनसाथी से भी विवाद होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। आज किसी को पैसा उधार देने से भी बचें। अच्छी बात यह है कि मित्रों का सहयोग मिलने वाला है। अपनी समस्याओं को मित्रों से साझा कर सकते हैं।
राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka RashifalVrishchik Rashi वृश्चिक राशि तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन के योग बने हुए हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से नई नौकरी तलाश कर रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। जो पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। किसी से भी आज गुस्से में आपको पेश नहीं आना चाहिए। गुस्सा आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है।
राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वाले सोमवार आज अनचाहे डर से परेशान रहेंगे। ध्यान रखिएगा आज आपकी राशि में खर्च की अधिकता दिखाई दे रही हैं। खर्च करते समय सावधानी बरतें। भावनाओं को वश में रखें संयम बनाए रखें। आज वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतनी है। सड़क पार करते समय भी आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती हैं।

राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal MakarRashi मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छे योग लेकर आया है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन आज कुछ नए लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा और वैभव बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka RashifalKumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन रोमांचित करने वाला रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कुछ रोचक कार्य कर सकते हैं। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं लेकिन यात्राएं भी सुखद रहेंगी। ध्यान रखिए आज जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं। उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। किसी से भी आज आपको विवाद करने से बचना चाहिए आपका कानूनी पक्ष कमजोर है।
राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meenRashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए चुनौती का समय है। गुस्से की अधिकता नुकसान का कारण बन सकती है। व्यर्थ में समय रवाना ठीक नहीं है। समय की कीमत को समझिए आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे सफलता मिलेगी लेकिन दिन कठिनाइयों वाला रहेगा इसलिए आलस को त्याग दें और अपने कार्यों पर ध्यान दें।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / Monday का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का Rashifal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो