scriptरविवार आज बन रहा है सर्वाथसिद्धी याेग मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि वालाे काे एेसे मिलेगा लाभ | Aaj ka Rashifal 18 November 2018 Hindi wala | Patrika News
सहारनपुर

रविवार आज बन रहा है सर्वाथसिद्धी याेग मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि वालाे काे एेसे मिलेगा लाभ

रविवार 18 नवंबर 2018 काे दिन में शुभ आैर अशुभ याेग एक साथ बन रहे हैं। चंद्रमा भी अपना स्थान बदल रहा है। बन रहा है सर्वाथसिद्धी याेग। आईए जाने सभी राशियाें का Rashifal

सहारनपुरNov 18, 2018 / 01:29 am

shivmani tyagi

Rashifal

Rashifal

aaj ka Rashifal 18 november 2018 रविवार आज दिन में दाे शुभ याेग बन रहे हैं ताे एक अशुभ याेग भी बना हुआ है। आज ही चंद्रमा भी अपना स्थान परिवर्तन कर रहा है। इसका असर सभी राशियाें पर पड़ेगा। आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी के मुताबिक आज धनलाभ के याेग ताे बन रहे हैं लेकिन लालच आज धन का नुकसान भी कर सकता है इसिलए आज सभी राशि वालाें काे लालच में पड़ना चाहिए। पंडित राेहित वशिष्ठ के मुताबिक आज रविवार काे चंद्रमा शनि की राशि काे छाेड़ देगा आैर ब्रहस्पति की राशिन में प्रवेश कर जाएगा। चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश करने से कुंभ राशि वालाें काे हाेने वालाें लाभ में कमी आ सकती है। अच्छी बात यह है कि रविवार आज के दिन की शुरुआत शुभ याेग ”हर्षण” के साथ हाे रही है। दाेपहर तक सभी कार्याें के पूर्ण हाेने के याेग बने रहेंगे आैर दाेपहर बाद ”वज्र” नाम का अशुभ याेग भी लग जाएगा जाे शाम तक रहेगा। इसलिए शुभ कार्य दाेपहर से पहले ही कर लें। अगर एेसा संभव ना हाे ताे भी परेशान हाेने की आवश्यकता नहीं है रविवार आज का दिन सभी राशियाें के लिए इसलिए भी लाभ वाला रहने वाला है लेकिन आज के दिन एक आैर शुभ याेग जिसका नाम ”सर्वाथसिद्धी” है वह भी भी बन रहा है। इस शुभ याेग का नाम सुनकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आज का दिन फलदाई है। ताे आईए जानते हैं कैसा रहने वला है आज मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल। सभी राशियाें का संपूर्ण राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी। यहां यह भी जानना आवश्यक है कि राशिफल ग्रहाें की चाल आैर ज्याेषिशास्त्र के अनुसार अनुमानित हाेता है। कर्म प्रधान है आैर कर्म से आप अपने भविष्य काे बदल सकते हैं। इसलिए कर्म पर ध्यान दें। शास्त्राें में एेसा कहा गया है कि जब आप कर्म करेंगे तभी आपकाे आपके भाग्य का फल प्राप्त हाेगा।
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi 18 november 2018
मेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य है संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी। कार्य की अधिकता रहेगी यात्रा का योग आपकी राशि में दिखाई दे रहा है। आज जोखिम उठाने का समय है। अगर आप सोच समझकर जोखिम उठाते हैं तो आपको लाभ होगा लेकिन ध्यान रहे आज चंद्रमा आपकी कुंडली में है ऐसे में दूसरे लोग आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। आपका गुस्सा आपके लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। इनसे निपटने के लिए आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए आपके सारे कष्ट दूर होंगे
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi 18 November 2018
वृषभ राशि (Vrish Rashi) वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन चुनौतियां रहेंगी। अच्छी बात यह है कि आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। पुरानी चली आ रही समस्याएं कम हाेंगी। कोई रचनात्मक कार्य भी आप कर सकते हैं लेकिन आज आपका मन दिन भर चंचल बना रहेगा। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ पुराने विवादों को लेकर तनाव हो सकता है। खाने-पीने का ध्यान रहे स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। परिवार को समय दें और बच्चों से मन की बातें करें। आज किसी से भी ईर्ष्या करना आपके लिए उचित नहीं है

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi 18 November 2018
मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। पुरानी चली आ रही परेशानियां आज कम होगी धन लाभ के योग आपकी राशि में आज दिखाई दे रहे हैं आज आपको वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी कोई भी ऐसा शब्द अपने मुंह से आपको नहीं निकालना है जिससे दूसरे व्यक्ति को दुख पहुंचे। आज चिंताएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन इनसे बचने के लिए अच्छा संगीत सुनें। अपने किसी पुराने शौंक को दोहरा सकते हैं। आज छोटी बातें भी आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन ध्यान रहे चिंतन से समाधान नहीं होंगे। आज बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखें। व्यवहार में सरलता और वाणी में मधुरता ही आपके लिए आज सफलता का मंत्र है

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi 18 November 2018
कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन दोपहर बाद कुछ कष्ट आ सकते हैं दैनिक कार्यों में परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। इसलिए कई दिनों से अगर कोई नया कार्य करने की योजना बना रहे थे तो आज उसे पूर्ण कर सकते हैं उसके शुरुआत कर सकते हैं। आज भाग्य आपके साथ है जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है लेकिन ध्यान रहे आज आसपास के लोगों से ही आप का विवाद हो सकता है। गुस्सा करने से बचें आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi 18 November 2018
सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए आज दोपहर बाद अच्छे योग दिखाई दे रहे हैं धैर्य आज बेहद आवश्यक है आज जल्दबाजी में कोई भी कार्य करना उचित नहीं होगा। आज जिद्दी रवैया भी आपके लिए ठीक नहीं है। आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना उचित नहीं रहेगा। आज अपने कार्यों पर ध्यान दें। आज की गई मेहनत लंबे समय तक आपके काम आने वाली है। आज आपका फंसा हुआ पैसा भी वापस आने के योग दिखाई दे रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण कीजिए आपको आर्थिक लाभ होगा और कष्टों का निवारण होगा

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi 18 November 2018
कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा है अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन किसी अवसर की तरह है अगर आप व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ के योगा के लिए दिखाई दे रहे हैं। आज महिलाओं के लिए सम्मान का दिन है उन्हें सम्मान मिलेगा लोग आपकी बात को सुनेंगे और पिछले कुछ दिनों से जो परेशानियां चल रही थी उनमें भी आज आपको कमी दिखाई देगी। आज आप संवेदनशील रहेंगे और छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेंगे। इसलिए बात करते समय सचेत रहिएगा शब्दों का प्रयोग ठीक तरह से कीजिएगा। आज आपके आसपास के लोग ही आप का विरोध कर सकते हैं। ऐसे में आप को शांत रहना चाहिए धैर्य बनाकर रखना चाहिए। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi 18 November 2018
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य है दोपहर बाद अच्छे योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं आज दैनिक कार्यों में अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है अगर आप व्यापारी हैं तो अच्छा बिजनेस आज आप कर लेंगे सामान्य लाभ के योग आपके राशि में दिखाई दे रहे हैं आज मन की बात मन में ना रखें ना कहना भी सीखें अक्सर आप लोगों से मना नहीं कर पाते हैं और आप के इस व्यवहार का लोग फायदा उठाते हैं। इसलिए जो आपको उचित ना लग रहा हो उस पर मना करना
सीखिए। आज प्रिय से आपको आघात हो सकता है प्रिय की हरकतों से भी आज आप परेशान हो सकते हैं लेकिन ऐसे मामलों में आपको गुस्सा नहीं करना है अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए समझाने की कोशिश करें

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi 18 November 2018
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए दोपहर तक का समय बेहद अच्छा है आपको जो भी शुभ कार्य करने हैं उन्हें दोपहर तक निपटा लें। दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक का समय उलझन भरा रह सकता है। चिंताएं आपको घेर सकती हैं। कुछ कार्यों में भी परेशानी आ सकती है लेकिन शाम 5:00 बजे के बाढ़ से हालात सामान्य होने शुरू हो जाएंगे और शाम तक आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे। आज परिवार को समय दें बच्चों के साथ खेले आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार अपनी नौकरी को लेकर मिल सकते हैं आज दूसरों को सलाह देने से बचें और जल्दबाजी में भी कोई निर्णय न करें

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi 18 November 2018
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य है दिन की शुरुआत में ही अच्छे योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं किस्मत का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा आज प्रिय से भी अपने प्रेम का इजहार करने का समय है आज आप अपनी भावनाओं को शब्दों में डालकर अच्छी तरह दूसरों के सामने प्रस्तुत कर सकेंगे आज रुके हुए कार्यों को पूरा करें आज कोई भी कार्य अधूरा छोड़ ना आप के लिए उचित नहीं है अगर आप आज किसी कार्य को अधूरा छोड़ देते हैं तो उसे पूरा करने में लंबा समय लग सकता है और कुछ परेशानियां भी आ सकती है इसलिए जो भी कार्य करें उन्हें पूरा करके ही आगे बढ़ें

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi 18 November 2018
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन दोपहर तक कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आपको अकेले नहीं लेना है निर्णय लेते समय बिताया जीवनसाथी से बात कर ले विचार विमर्श कर ले आज आपको अपनी शक्तियों को लेकर शंका हो सकती है लेकिन लगातार प्रयास करते रहने से आपको सफलता मिलेगी अगर आप साजे का बिजनेस करते हैं तो आज का दिन उत्तम है साजे के बिजनेस में लाभ के योगा के लिए बने हुए हैं आज पारिवारिक कार्य अचानक करने पड़ सकते हैं इसका असर आपके दैनिक कार्यों पर पड़ सकता है इसलिए तालमेल बनाकर रखें आज तुलसी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi 18 November 2018
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है भविष्य के लिए योजना बनाने का समय है भविष्य के लिए निवेश आज आप कर सकते हैं आज कोई ऐसा कार्य करें जिससे भविष्य तक आपको धन मिलता रहे आज दिन भर आप अनोखी ऊर्जा से भरे रहेंगे और सभी कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे जीवनसाथी से चल रहे विवाद आज खत्म होंगे आज जीवन साथी से मन की बातें करें और कहीं घूमने भी आज जीवन साथी के साथ जाएं आज पैसे के लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी है पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद होने की आशंका है आपकी राशि में आज दिखाई दे रही है आज कष्ट से बचने के लिए श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi 18 November 2018
मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है सोचे हुए काम आज पूर्व होंगे आज भाग्य आपके साथ है आज आगे बढ़ने का दिन है पूर्व में जो भी घटनाएं आपके साथ घटी हैं उन्हें भूल कर आज नई योजनाओं पर काम करने का समय है आज की गई मेहनत भविष्य में लंबे समय तक आपके काम आने वाली है आज वर्तमान में जीने का समय है फालतू कार्यों में समय बिताने से अच्छा है कि उन योजनाओं पर काम करें जो भविष्य में आप के काम आने वाले हैं आज किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी है अपशब्द किसी को भी आज नहीं कहने हैं वाणी में मधुरता बनाए रखें और स्वभाव में सरलता भी आज बनाए रखें यही आपकी सफलता का मंत्र है

Home / Saharanpur / रविवार आज बन रहा है सर्वाथसिद्धी याेग मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि वालाे काे एेसे मिलेगा लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो