scriptJan Agenda 2018-23 युवा आज भी हैं बेरोजगार, निर्माण कार्यों की जांच की मांग बना मुद्दा | patrika Jan Agenda 2018-23 | Patrika News
सागर

Jan Agenda 2018-23 युवा आज भी हैं बेरोजगार, निर्माण कार्यों की जांच की मांग बना मुद्दा

रहली विधान सभा, जन एजेंडा 2018-23

सागरSep 18, 2018 / 05:21 pm

manish Dubesy

patrika Jan Agenda 2018-23

patrika Jan Agenda 2018-23

रहली. क्षेत्र के विकास में ‘स्वच्छ राजनीतिÓ की भूमिका अहम होती है। यदि राजनीति में गलत लोगों का प्रवेश होता रहेगा, तो इसका स्वरूप ही बदल जाएगा। लोकतंत्र में सभी को अपने विचार व्यक्त करने, अभिव्यक्ति का अधिकार है। दूषित होती जा रही राजनीति के चलते अच्छे लोग न तो इसमें आना चाहते हैं और न ही अपनी विचारधारा को बताना चाहते हैं। पत्रिका द्वारा राजनिति को स्वच्छ करने के लिए चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में जन एजेंडा बनाने के लिए गत दिवस इंदिरा गांधी कॉम्प्लेक्स में ्रबैठक का आयोजित की गई। इसमें पूर्व नपा उपाध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि क्षेत्र में विकास के नाम पर जो भी निर्माण हुए हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। गल्ला व्यापारी मिन्टू हजारी ने बताया कि किसान परेशान हैं। उन्हें समुचित रूप से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा।
अंबर ददरया ने बताया कि चाहे कोई कितने भी विकास कार्यों की बात कहे, लेकिन क्षेत्र का युवा वर्ग आज भी बेरोजगार है। इसी तरह पेयजल की समस्या भी प्रमुख मुद्दे के रूप में चर्चा में सामने आई। इसी तरह रीतेश पटैरिया का कहना था कि क्षेत्र में विकास कार्य किए गए हैं। हाल ही में उद्यानिकी कॉलेज की स्वीकृति मिली है। इससे विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी फायदा मिलेगा। बैठक में पूर्व पार्षद ंिरंकू तिवारी, जीवन पटैल, पुष्पेन्द्र प्रजापति, शिवम प्रजापति, शानू जैन, योगेश जैन, संजय चौरसिया, संतोष तिवारी, रामकुमार उपाध्याय मौजूद थे।

 

लोगों ने कहा कि यहां विकास तो हुआ है, लेकिन और अधिक विकास की जरूरत है। उम्मीद है नेताओं को और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के मामले में और अधिक ध्यान दिए जाए तो गांव के लोगों को आने जाने में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जबकि विकास के और नए आयाम शुरू होंगे।

Home / Sagar / Jan Agenda 2018-23 युवा आज भी हैं बेरोजगार, निर्माण कार्यों की जांच की मांग बना मुद्दा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो