scriptपर्यावरण का संदेश देने 8 साल से कर रहे हैं ये काम, जानिए इन्हें | Environment message Bicycle running for 8 years | Patrika News
सागर

पर्यावरण का संदेश देने 8 साल से कर रहे हैं ये काम, जानिए इन्हें

ब्लड सर्कुलेशन संतुलित रखने का सबसे बढिय़ा माध्यम है साइकल चलाना

सागरApr 19, 2019 / 03:24 pm

manish Dubesy

Environment message Bicycle running for 8 years

Environment message Bicycle running for 8 years

युवा साइकल चलाकर ला रहे हैं जागरूकता
सागर. बदलती जीवनशैली की वजह से लोगों के लिए तरह-तरह की बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। कम उम्र में भी हार्ट, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसे परेशानियां हो रही हैं। इसका कारण है रूटीन एक्सरसाइज और बॉडी मूवमेंट नहीं होना। इस स्थिति साइकिलिंग एक ऐसा विकल्प है जिससे सेहत के साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
शहर के युवा भी साइकल चलाकर सेहत के साथ पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं। डॉ. मनीष जैन ने बताया कि साइकिलिंग बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। साइकल चलाने से हार्ट की परेशानी के साथ बीपी भी सही रहता है। रोज १०-१५ मिनट साइकल चलाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

बाईसा मुहाल के रहने वाले प्रकृतिप्रेमी महेश तिवारी करीब 8 वर्षों से अधिकतम कार्य साइकल का प्रयोग करते हैं। लोगों को सेहत के साथ पर्यावरण बचाने का संदेश देते रहे हैं। सब्जी-किराना के साथ स्कूल में पढ़ाने साइकल से ही जाते हैं। सागर से बंडा, देवरी,राहतगढ़, रानगिर, बरमान की यात्रा की। हाल ही में भोपाल से सागर तक साइकिल यात्रा कर लोगो को हफ्ते में 1 दिन के वाहन उपवास हेतु जागरूक किया। आगामी समय मे सागर से दिल्ली,व कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा करने वाले है। इनके साथ अजय कुर्मी और शैलेष साहू भी जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।
साइकल से आती हैं कॉलेज यही इनकी लाइफ स्टाइल
कबीरदास वार्ड निवास सुप्रिया अहिरवार करीब 4 वर्षों से कॉलेज साइकल से आ रही हैं। और यही इनकी लाइफ स्टाइल का हिस्सा बन गया। उन्होंने बताया पहले सभी फे्रंड गाड़ी से आते तो साइकल चलाने में शुरुआत में थोड़ी हिचक महसूस हुई। लेकिन बाद में अच्छा लगने लगा। अब यह लड़कियों और महिलाओं के लिए जागरूक भी कर रही हैं।

Home / Sagar / पर्यावरण का संदेश देने 8 साल से कर रहे हैं ये काम, जानिए इन्हें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो