script15 से 18 सितम्बर रहेगा सौभाग्यशाली, इन राशि वालों को कोई नहीं रोक सकता बुलंदी छूने से | 15 to 18 september 2018 lucky and success rashifal | Patrika News
सागर

15 से 18 सितम्बर रहेगा सौभाग्यशाली, इन राशि वालों को कोई नहीं रोक सकता बुलंदी छूने से

15 से 18 सितम्बर रहेगा सौभाग्यशाली, इन राशि वालों को कोई नहीं रोक सकता बुलंदी छूने से

सागरSep 14, 2018 / 02:57 pm

Samved Jain

15 से 18 सितम्बर रहेगा सौभाग्यशाली, इन राशि वालों को कोई नहीं रोक सकता बुलंदी छूने से

15 से 18 सितम्बर रहेगा सौभाग्यशाली, इन राशि वालों को कोई नहीं रोक सकता बुलंदी छूने से

सागर. भगवान श्रीगणेश अपने भक्तों को कभी भी खाली हाथ नहीं रखते। यहीं वजह है कि भक्ति भाव से आराधना करने पर यह मन्नत पूरी होती है। गणेश उत्सव के दौरान राशिफल में भी बदलाव हुआ है। १५ से १८ सितंबर २०१८ कुछ राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान इन राशियों के जातक को बुलंदी छूने से कोई नहीं रोक सकता है। ये राशियां है मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मकर। इन राशियों का कैसे होगा भला, चलिए जानते है पंडित रवि शास्त्री से विस्तृत राशिफल…
मेष राशि
आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। आज आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि कोई ऐसा जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए – कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मिलाक़ात हो सकती है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।
कर्क राशि
किसी बड़े सौदे की तैयारी हो सकती है। रोजमर्रा का बहुत सारा काम आज कर लेंगे। छोटे और सरल कामों से शुरूआत करेंगे, तो ज्यादा सफलता मिल जाएगी। कुछ लोगों से आपको पूरा समर्थन मिल सकता है। लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। कोशिशों के लिए आपको पुरस्कार मिल सकता है। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। कुछ लोग आपके लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं। पुरानी बातों और पुराने मामलों में आज आप उलझ सकते हैं। सावधान रहें। खुद को संभालें। आपको कुछ अनचाहे काम या ऐसे ही फैसले लेने पड़ सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में कोई अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है।
कन्या राशि
कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीक़े से लें। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएं। रिश्तेदारों के यहां जाना उससे कफी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफी मांगें। अपने साथी को यूं ही हमेशा के लिए मिला न मानें। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजऱअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत ख़ुश है। आपको सिर्फ़ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की ज़रूरत है।
वृश्चिक राशि
अपने खऱाब मूड को शादीशुदा ज़िंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। ग़लतफ़हमी के चलते आपके और आपके प्रिय के बीच थोड़ी दरार पड़ सकती है। आपको याद रखना चाहिए कि प्यार में भी संजीदगी की ज़रूरत होती है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन के सबसे नकारात्मक पलों का समना आपको करना पड़ सकता है। अगर आज कुछ ज़्यादा करने को नहीं है तो किसी लाइब्रेरी में समय बिताना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
मकर राशि
आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। नया आर्थिक कऱार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। शादी लायक़ युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। दूसरों की राय को ग़ौर से सुनें- अगर आप आज वाक़ई फ़ायदा चाहते हैं तो। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी की बाहों से दूर नहीं हो सकेंगे। नौकरी में बदलाव मानसिक संतोष देगा। सफऱ के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आपके साथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा।

Home / Sagar / 15 से 18 सितम्बर रहेगा सौभाग्यशाली, इन राशि वालों को कोई नहीं रोक सकता बुलंदी छूने से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो