scriptपौधरोपण के लिए आगे आया शहर, इस संकल्प को लेकर रीवा को बनाएंगे नंबर वन | patrika harit pradesh rewa madhya Pradesh, nagar nigam rewa | Patrika News
रीवा

पौधरोपण के लिए आगे आया शहर, इस संकल्प को लेकर रीवा को बनाएंगे नंबर वन

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत तीन जगह पौधरोपण…अब रीवा की पहचान हरियाली से बनेगी, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर अभियान से जुड़े लोग

रीवाJul 21, 2019 / 09:06 pm

Mrigendra Singh

rewa

patrika harit pradesh rewa madhyaPradesh, nagar nigam rewa


रीवा। पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे हरित प्रदेश अभियान के तहत शहर के कई संगठनों ने जुड़कर पौधरोपण किया है। केवल इतना ही नहीं की पौधे लगाए गए हों, बल्कि इनकी सुरक्षा का संकल्प भी लोग ले रहे हैं। पत्रिका अभियान के दौरान रविवार को शहर के तीन स्थानों पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें नगर निगम, लायंस क्लब रीवा रायल, मानस मंडल सहित दिव्यांग छात्रों ने भी भूमिका निभाई। पौधरोपण का पहला कार्यक्रम वार्ड क्रमांक सात के बोदाबाग के पार्क में आयोजित किया गया। जहां पर स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। इसके बाद मूकबधिर विद्यालय और उसके नजदीक ही संचालित नेत्रहीन विद्यालय के कैम्पस में पौधरोपण किया गया। इन स्थानों पर दिव्यांग छात्रों ने पौधरोपण कर बड़ा संदेश दिया है।

– बोदाबाग में इन्होंने रोपे पौधे
बोदाबाग में सड़क किनारे बनाए गए पार्क में पौधरोपण करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष कविता पाण्डेय, वार्ड पार्षद शिवदत्त पाण्डेय, मानस मंडल के अध्यक्ष अनुपम तिवारी, लायंस क्लब की अनुराधा श्रीवास्तव, डॉ. एके खान, मीसाबंदी सुभाष श्रीवास्तव, आरके शुक्ला, आरती गुप्ता, गायत्री सिंह, सुधीश मिश्रा, सीमा शर्मा, जानकी प्रसाद पाण्डेय, महेश खंडेलवाल, सौरभ पाण्डेय, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सुधा सिंह, सरिता सिन्हा, राकेश गुप्ता, अमित अग्रिहोत्री, साकेत श्रीवास्तव, अनिल सागर, घनश्यामदास, कृष्णकांत त्रिपाठी सहित अन्य कई लोगों ने पौधरोपण किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि रीवा की पहले हरियाली से भी पहचान हुआ करती थी लेकिन तेजी से बनते मकानों और सड़कों की वजह से पेड़ काटे जा रहे हंै लेकिन उस गति से पौधे नहीं लगाए जा रहे हैं। सभी ने संकल्प लिया है कि पौधे लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा भी कराएंगे और आने वाले दिनों में हराभरा रीवा बनाएंगे।

दिव्यांग बच्चों ने किया पौधारोपण, समाज को दिया बड़ा संदेश
शहर में संचालित दो शिक्षण संस्थाओं में दिव्यांग बच्चे अध्ययन करते हंै। इन स्कूलों के कैम्पस में भी ‘पत्रिकाÓ हरित प्रदेश अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने बच्चों के साथ पौधरोपण किया। मूकबधिर विद्यालय में नगर निगम के कार्यपालन यंत्री एपी शुक्ला, जोन प्रभारी राजेश मिश्रा सहित निगम के कई अन्य अधिकारियों ने बच्चों के हाथ से पौधे लगवाने की शुरुआत कराई, इसके बाद सभी ने लगाए। विद्यालय के प्राचार्य शशिधर त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह से वह संस्था में बच्चों की देखभाल करते हैं, उसी तरह पौधों को भी सहेजेंगे। परिसर को हराभरा बनाने पूरे प्रयास होंगे।
इसी तरह यमुनाप्रसाद शास्त्री नेत्रहीन विद्यालय के परिसर में नेत्रहीन बच्चों ने बच्चों ने पौधे लगाए और कहा कि समाज में सबकी जवाबदेही है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी समझे। इस कार्य में खुद के शामिल होने पर बच्चों ने कहा कि यह गौरव का क्षण है। संस्था के वार्डन अशोक त्रिपाठी ने कहा कि पत्रिका हरित प्रदेश अभियान में उनकी संस्था भी बराबर हिस्सेदारी करेगी और हर पौधे को तैयार कर पेड़ बनाया जाएगा। इस दौरान नगर निगम कार्यपालन यंत्री एपी शुक्ला ने कहा कि मूकबधिर एवं नेत्रहीन विद्यालयों में बाउंड्रीवाल के किनारे सुंदर और छायादार पौधे लगाए जाएंगे, नगर निगम शेष हिस्से में भी पौधरोपण कराएगा और पौधों की सुरक्षा के भी इंतजाम होंगे। समाजसेवी ममता सिंह ने कहा कि अभियान को गति देने के लिए मोहल्लों में भी पौधरोपण कराएंगी।
———
इन पौधों का हुआ रोपण
पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से आम, अमरूद, जामुन, आंवला, इमली, बेल, बरगद, पीपल, नीम, पुत्रनजीवा, गुलमोहर, कदम, दहिमन, अगस्त, खमेर, चिरौल,नीलगिरी, कचनार, सतावर सहित अन्य कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

Home / Rewa / पौधरोपण के लिए आगे आया शहर, इस संकल्प को लेकर रीवा को बनाएंगे नंबर वन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो