scriptबसामन मामा गौवंश वन्य विहार में 40 लाख से लगेगा टीन शेड | MLA did Bhoomi Pujan | Patrika News
रीवा

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में 40 लाख से लगेगा टीन शेड

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में 40 लाख से लगेगा टीन शेड

रीवाAug 25, 2019 / 05:16 pm

Anil kumar

MLA did Bhoomi Pujan

MLA did Bhoomi Pujan

रीवा/सेमरिया. सेमरिया विधानसभा अन्तर्गत बसामन गौवंश वन्य विहार के विकास की कड़ी में 40 लाख रुपए से शेड बनाए जाएंगे। इसके लिए पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं विधायक केपी त्रिपाठी ने भूमिपूजन किया।

तीसरा पाथवे भी बनेगा
बतया गया है कि एक शेेड भूसा रखने के लिए, दूसरा लॉन एवं तीसरा पाथवे बनेगा जिसमें लगभग पांच हजार गाय को रखने की व्यवस्था बनाई जाएगी। पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि यहां पर मवेशियों को रखने एवं उनके चारा-भूसा को लेकर परेशानी हो रही थी। इसलिए यह प्रयास किया गया है। अब अधिक गायों को यहां पर रखा जा सकेगा।
दूसरीे बड़ी गौवंश विहार है
यह गौवंश विहार मध्य प्रदेश की दूसरी बड़ी गौवंश विहार है, जिसमें वर्तमान में लगभग 3 हजार गौवंश है। जिसको मध्य प्रदेश में एक आदर्श गौवंश विहार बनाने के लिए पूर्व मंत्री शुक्ल एवं क्षेत्रीय विधायक त्रिपाठी द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Home / Rewa / बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में 40 लाख से लगेगा टीन शेड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो