scriptराशिफल: 5 राशि के लोग सोच समझकर लें फैसला,लौट सकती है आती हुई लक्ष्मी | rashifal 19 july 2018 in hindi with top news in india | Patrika News
जबलपुर

राशिफल: 5 राशि के लोग सोच समझकर लें फैसला,लौट सकती है आती हुई लक्ष्मी

राशिफल: 5 राशि के लोग सोच समझकर लें फैसला,लौट सकती है आती हुई लक्ष्मी

जबलपुरJul 19, 2018 / 07:59 am

Lalit kostha

rashifal 19 july 2018 in hindi

rashifal 19 july 2018 in hindi

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1439, मु.मास: जिल्काद-5, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : वर्षा, मास : आषाढ़, पक्ष : शुक्ल, तिथि -सायं 6.12 तक भद्रा तिथि सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि रहेगी। सप्तमी तिथि सूर्य प्रधान तिथि है, वहीं अष्टमी शिव प्रधान तिथि है। तिथि स्वामी के आधार पर नामकरण, प्रसूति स्नान, क्रय-विक्रय जैसे कार्य इस तिथि में संपादित किए जा सकते हैं। सूर्यनारायण की पूजा तथा गायत्री पूजन मनोकामना हेतु सुखद उपाय है। योग- दोपहर 2.26 तक शिव उपरांत सिद्ध योग रहेगा। दोनों ही योग अत्यंत सुखद तथा मंगलकारी रहेंगे। विशिष्ट योग- शिव योग के साथ दोपहर 1.13 से जयद योग का सुन्दर संयोग है। जो धनधान्य के के कार्यों हेतु शुभ है। करण- सूर्योदय काल से गर तथा अपरांह बेला से वणिज तदनतर बिष्टि करण का प्रवेश होगा जो सामान्य है।

नक्षत्र- चन्द्रमा प्रधान नक्षत्र दोपहर 1.16 तक उपरांत मंगल अधिपति नक्षत्र चित्रा का प्रवेश होगा। शुभ तथा मांगलिक कार्यों हेतु दोनों नक्षत्र मंगलकारी होंगे। आभूषण निर्माण ग्रह साज सज्जा, नामकरण, कर्णवेध एवं व्यापार, वाणिज्य हेतु इन नक्षत्रों का उपयोग किया जा सकता है। इनके द्वारा सभी मंगलकार्य सुखद रहेंगे। शुभ मुहूर्त – आज के दिन पौधारोपण, नृत्यकलारंभ, अन्नप्रासन , विपणि व्यापार, कर्णवेध जैसे कार्य शुभ, सुखद तथा मंगलकारी रहेंगे। श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज सूर्योदय प्रात: 6.00 से 7.30 शुभ, 12.00 से 3.00 लाभ एवं अमृत, सायं 4.30 से 6.00 शुभ तथा रात्रि 9.00 से 10.30 लाभ के चौघडिय़ा श्रेष्ठ हैं।

व्रतोत्सव- आज के दिन वैवस्वत पूजा, सूर्य पूजन का व्रतोत्सव रहेगा। सूर्य को अर्घ तथा गायत्री मंत्र का जप कल्याणकारी रहेगा। चन्द्रमा: रात्रि 1.10 तक कन्या राशि में उपरांत तुला राशि में संचरण करेगा। ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: आज सूर्य कर्क राशि के साथ सभी ग्रह यथा स्थान में रहेंगे। दिशाशूल: आज दक्षिणा दिशा में दिशाशूल रहेगा। व्यापारिक एवं मांगलिक यात्रा हेतु उत्तर दिशा में यात्रा को टालना हितकर रहेगा। राहुकाल: दोपहर 1.30.00 से 3.00.00 तक (शुभ कार्य के लिए वर्जित), आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों का नामाक्षर पू, ष, ण, ठा अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। जन्म लिए जातकों की राशि कन्या होगी। तथा राशि स्वामी बुध होंगे। बच्चे स्वाभावत: सुंदर, स्वस्थ, वाक्यपटु, चतुर, दयालु, परोपकारी एवं अधिक मित्रों वाले होंगे। पढऩे-लिखने में निपुण तथा परिवार के प्रति सेवा का भाव रखेंगे। कानून अथवा चिकित्सा सेवा में सफल रहेंगे।

 

rashifal 19 july 2018 in hindi, aaj ka <a  href=
Rashifal l 19 july, YouTube Aaj ka Rashifal 19 July, today hindi panchang, today hindi horoscope” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/12/9421a9f1a6faa6cf9e3765586c5e6a47_3122366-m.jpg”>

आज का राशिफल-
मेष- समय की अल्पता रहेगी। मेहमानों का आगमन कार्य को बाधित करेगा। बहनों से संबंध कमजोर होंगे। कार्यसिद्धि के लिए श्रम अधिक करना होगा।
वृषभ – पुराने विवादों से निजात मिलेगी। प्रशासनिक अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।
मिथुन- समय रहते जरूरी कार्य पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ की संभावना है। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलने से लाभ होगा।
कर्क- दिनचर्या में बदलाव आने की उम्मीद है। परिजनों का मार्गदर्शन मिलने से उन्नति होगी। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा।
सिंह- दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास न करें। स्थिति को समझें स्वविवेक से काम करें। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। राजनीति में बड़े लोगों से भेंट होगी।
कन्या- कार्य की अधिकता से निजी कार्य बाधित होंगे। रुका पैसा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। अधिक लोभ-लालच न करें। कामकाज में मन नहीं लगेगा।

तुला- परिवार के प्रति कठोर निर्णय लेना होंगे। पूर्व में किए कार्यों का शुभ फल प्राप्त होगा। मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।
वृश्चिक- अपने पद का घमंड न करें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपका संपर्क बढऩे से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं।
धनु- कार्यक्षेत्र में सफल होंगे। संतान की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। जल्दबाजी से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं।
मकर- दूसरों के कार्य में अवरोध उत्पन्न न करें। नए कामों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं।
कुम्भ- कारोबार का विस्तार होगा। राजनीति में आपके कार्यों को महत्व मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण बनेगा।
मीन- समय रहते आप अपने जरूरी कार्यों को पूरा करें। आपकी सूझबूझ से व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा।

Home / Jabalpur / राशिफल: 5 राशि के लोग सोच समझकर लें फैसला,लौट सकती है आती हुई लक्ष्मी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो