scriptआज कर लें इतना सा काम, सफल होगी हर मनोकामना, जानें आज का राशिफल | horoscope today 24 june 2018 in hindi | Patrika News

आज कर लें इतना सा काम, सफल होगी हर मनोकामना, जानें आज का राशिफल

locationजबलपुरPublished: Jun 24, 2018 08:39:15 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज कर लें इतना सा काम, सफल होगी हर मनोकामना, जानें आज का राशिफल
 

horoscope today 24 june 2018 in hindi

horoscope today 24 june 2018 in hindi

जबलपुर। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी रविवार को साधना, स्नान-दान व अनुष्ठान करना पुण्यकारी होगा। वर्ष की 24एकादशी में भीमसेनी या रानी रानी एकादशी सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। ज्योतिर्विदों के अनुसार निर्जला एकादशी व्रत और उपासना करने वालों को वर्षभर की सभी एकादशी के साधना का फल मिलता है।

आज का पंचांग-
शुभ विक्रम संवत् – 2075, संवत्सर का नाम – विरोधकृत, शालिवाहन शक संवत् – 1940, हिजरी सन् – 1439 सब्बाल मास, तारीख 9, अयन – उत्तरायन। ऋतु – ग्रीष्म ऋतु। मास – शुद्ध ज्येष्ठ, पक्ष- शुक्ल पक्ष, तिथि – प्रात: 5.31 तक एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी। नक्षत्र- प्रात: 5.36 तक स्वाति उपरांत विशाखा नक्षत्र रहेगा। योग – रात्रि 2.27 तक सिद्ध उपरांत साध्य योग रहेगा। शुभ मुहूर्त – आज के दिन पठन-पाठन, मित्र मिलन एवं सामाजिक सेवा हेतु शुभ मुहूर्त रहेगा।

अनुकुल समय – प्रात: 9.00 से 12.00, दोपहर 1.30 से 3.00, शाम 6.00 से 7.30, रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक। व्रत/पर्व – निर्जला एकादशी, दिशाशूल – पश्चिम, चंद्रमा – रात्रि 12.19 तक तुला राशि में उपरांत वृश्चिक राशि में संचरण करेगा। राहुकाल – शाम 4.30.00 से 6.00.00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।) आज जन्म लिए बच्चा – आज जन्में बालकों का नामांक्षर ती, तू, ते अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे ईमानदार, सजग, सुशील, गंभीर, उदारवादी, परिवार प्रेमी तथा माता-पिता के प्रति सेवा का भाव रखने वाले होंगे। कानून अथवा राजनीति के क्षेत्र में सफल होंगे।

आज का राशिफल-

मेष राशि- आज आपको नए स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। आज बड़े भाई का आशीर्वाद लेकर नये काम की शुरूआत करें, आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। आज आपको सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है, किसी भी तरह का स्ट्रेस एवॉएड करें।

वृष राशि- आज आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आएगी। आज पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। ।छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि- आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। आज आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहेगा, साथ ही सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से लेगे। अगर आज कोई नया बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं, दिन अच्छा है

कर्क राशि- इस राशि वाले लोगों का उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। आज आप अपने जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लेंगे। आज आपकी मुलाकात अपने किसी प्रिय गुरूजन से हो सकती है, आप काफी अच्छा फील करेंगे। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा बीतेगा।

सिंह राशि- आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। इस राशि वाले छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, घर में सुख-समृद्धि आएगी।

कन्या राशि- आज परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, जिससे आपके काम में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। आज आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके अच्छा फील करेंगे।

तुला राशि- आज इस राशि के वर्किंग लोगों को एक सुनहरा मौका मिल सकता है। अगर आज इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सफलता निश्चित प्राप्त होगी। आज आपको सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है।

वृश्चिक राशि- आज मौसम के बदलने से आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। आज पानी का अधिक सेवन करते रहिये। आज जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है, आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। घर में तुलसी का पौधा लगाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु राशि- इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार भी मिल सकता हैं। अगर आज आप नया फर्नीचर खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, जीवन में खुशहाली आएगी।

मकर राशि- जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी पार्टी में जाने का प्लान बन सकता है, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात भी हो सकती है। शंकर जी को जल चढ़ाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

कुंभ राशि- अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज अपने लवमेट को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं, आपका मन प्रसन्न रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भगवान विष्णु की उपासना करें, सभी दुःख दूर होंगे।

मीन राशि- पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। स्नान के बाद हाथ जोड़कर विष्णु जी को प्रणाम करें, मानसिक शांति मिलेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो