scriptINDIAN ASTROLOGY आ गया मनचाहे जीवनसाथी मिलने का समय, इन ग्रहों की वजह से होगा यह | guru rahu ketu shani ka rashi par asar | Patrika News

INDIAN ASTROLOGY आ गया मनचाहे जीवनसाथी मिलने का समय, इन ग्रहों की वजह से होगा यह

locationरतलामPublished: Mar 30, 2019 02:23:49 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

INDIAN ASTROLOGY आ गया मनचाहे जीवनसाथी मिलने का समय, इन ग्रहों की वजह से होगा यह

guru rahu ketu shani ka rashi par asar

guru rahu keti shanu ka rashi par asar

रतलाम। नवरात्रि से अगले काफी दिनों तक आकाशगंगा में अनेक ग्रह बदल रहे है। इससे अनेक लोगों की कुंडली से लेकर राशि में बड़ा बदलाव या परिवर्तन आएगा। जिनके विवाह नहीं हुए है, उनको मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा तो व्यापारियों से लेकर विद्यार्थियों को भी खुशखबर मिलेगी। वे लोग जो धार्मिक है, उनके लिए नवरात्रि से अगले 21 दिन इष्ट आराधना के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेंगे। लंबे समय से सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कही। वे भक्तों को नवरात्रि में हो रहे ग्रहों के परिवर्तन व उससे राशि पर होने वाले बडे़ असर के बारे में इंद्रा नगर में बता रहे थे।
guru rahu ketu shani ka rashi par asar
ज्योतिषी रावल ने बताया कि 11 अक्टूबर 2018 से गुरु वृश्चिक राशि में चल रहा था। अब वो 29 मार्च से धनु राशि में आ गया है। 11 अप्रैल को ये गुरु वक्री होगा तब मिथुन, धनु, वृश्चिक, मेष व मकर राशि वालों को बड़ा लाभ देगा। जो अविवाहित है, उनके विवाह की रुकावट दूर होगी। जिनके पास नौकरी नहीं है, उनको कारोबार, रोजगार में लाभ होगा। 11 अप्रैल को धनु राशि में वक्री होने वाले गुरु 23 अप्रैल को फिर से वृश्चिक राशि में आएंगे। इसके बाद वे यहां पर 5 नवंबर तक रहेंगे। इससे बड़ा लाभ हर राशि वालों को मिलेगा।
guru rahu ketu shani ka rashi par asar
149 वर्ष बाद बना ये योग

भारतीय ज्योतिष की खगोल में एक बड़ी घटना 149 वर्ष बाद हुई है। 7 मार्च को शनि, केतु धनु राशि में एक साथ आए है। इसके पूर्व ये 1974 में मिथुन राशि में साथ साथ थे। अब शनि, गुरु व केतु का महायोग राजनीति में बडे़ विवाद, आरोप-प्रत्यारोप, दल-बदल, प्राकृतिक आपदा, सामूहिक हिंसा आदि कराएगा। इसके अलावा आतंकी गतिविधि, समुद्री चक्रवात, तुफान, अपहरण की घटनाएं बढऩे के योग बन रहे है।
guru rahu ketu shani ka rashi par asar
राशियों पर इस तरह होगा असर

मेषराशि– उत्तम स्वास्थ्य, भाग्योन्नति होगी।
वृषभराशि- इसराशि के हुए काम शुरू होंगे, संपत्ति खरीदेंगे।
मिथुनराशि- रोग उत्पन्न करेगा, धन आगमन होगा।
कर्कराशि- निर्णय क्षमता मजबूत, विवाह योग, रूका पैसा मिलेगा।
सिंहराशि- स्थान परिवर्तन, विदेश यात्रा का योग बनेगा
कन्याराशि- तरक्की, बेहतर स्वास्थ्य, आर्थिक लाभ।
तुलाराशि– आकर्षण में वृद्धि, अचानक धन ओर निवेश से लाभ।
वृश्चिकराशि- धनसम्पति ,राजयोग, भूमी खरीदेंगे।
धनुराशि– वाहन सुख, यात्राएं होंगी, वैवाहिक रूकावटें दूर होंगी।
मकरराशि– आध्यात्मिक कार्यों में रुचि, धनागम होगा।
कुंभराशि- संकटों से मुक्ति, सेहत में सुधार,विदेश यात्रा योग।
मीनराशि- धन आने का मार्ग खुलेगा, संपत्ति बढेग़ी। आभूषण खरीदेंगे।
guru rahu ketu shani ka rashi par asar
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो