scriptशादी का झांसा देकर पांच साल करता रहा दुष्कर्म, किया प्रकरण दर्ज | crime news in madhya pradesh | Patrika News
रतलाम

शादी का झांसा देकर पांच साल करता रहा दुष्कर्म, किया प्रकरण दर्ज

शादी का झांसा देकर पांच साल करता रहा दुष्कर्म, किया प्रकरण दर्ज

रतलामJun 21, 2019 / 05:55 pm

Chandraprakash Sharma

Sister-in-law raped

Sister-in-law raped

रतलाम। शादीशुदा होने के बाद भी शादी का झांसा देकर पांच साल तक रावटी की एक महिला को पास के गांव के एक युवक ने कुंवारा होने की बात कहकर 2013 से 2018 तक साथ रखा और बलात्कार किया। फरियादी महिला ने आरोपी के खिलाफ रावटी थाने में 30 मई को आवेदन दिया था। रावटी थाना प्रभारी एके ननामा ने आरोपी हरथलखेड़ा निवासी ईश्वरलाल राधु गरवाल हाल मुकाम डोंगरेनगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
खुद को बताया कुंवारा
महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि आरोपी ईश्वरलाल ने खुद को कुंवारा बताते हुए उससे शादी करने की बात कही थी। 2013 से 2018 तक अपने साथ रखा। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। इस पर उससे शादी की बात की गई तो उसने इनकार कर दिया। रावटी पुलिस ने आरोपी ईश्वरलाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
रावटी थाने के गांव वेणीहाणी अमरपुरा में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। रावटी पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही रायमल पिता झीथा डाबी ने जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने कई बार उसे धमकाते हुए दुष्कर्म किया और जान से मारने की धौंस भी दी। पीडि़ता ने बात परिजनों को बताई तो परिजनों ने पीडि़ता को साथ ले जाकर रावटी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ रावटी पुलिस ने पाक्सो एक्ट की धारा 5 (एल)/6 में प्रकरण दर्ज किया है।

Home / Ratlam / शादी का झांसा देकर पांच साल करता रहा दुष्कर्म, किया प्रकरण दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो