scriptतेज रफ्तार ने फिर ली तीन लोगों की जान | three peoples died in road accident in palamu | Patrika News
रांची

तेज रफ्तार ने फिर ली तीन लोगों की जान

महिला सहित तीन यात्रियों की मौत
 

रांचीMay 22, 2019 / 09:53 pm

Prateek

file photo

file photo

(रांची,पलामू): झारखंड के पलामू जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर बरपा। दो टेम्पो के बीच हुई जोरदार टक्कर में इन पर सवार एक महिला सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री गंभीर घायल हो गए। जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की स्थिति चिंताजनक बतायी गयी है।

 

जोड़ जाने वाली सड़क पर हुआ टक्कर

जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सदर थानान्तर्गत बैरिया गांव में जोड़ जाने वाली सड़क पर गुरूवार की दोपहर दो टेम्पो के बीच भीषण टक्कर हो गयी। इसमें आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए, जबकि एक महिला सहित तीन यात्रियों की मौत हो गयी। मरने वालों में महिला यात्री के अलावा दो पुरूष यात्री शामिल है। एक पुरूष यात्री की मौके पर, जबकि महिला और एक पुरूष यात्री की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। कई घायलों की हालत गंभीर बतायी गयी है। मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है। मरने वालों में कालो देवी, सुरेश सिंह और राजेन्द्र सिंह बताए गए हैं। सभी पाटन के सिक्की गांव के रहने वाले थे।

 

कैसे हुई दुर्घटना

दरअसल, बैरिय और जोड़ की ओर से एक-एक टेम्पो यात्रियों को लेकर आ रहे थे। उनकी स्पीड काफी ज्यादा थी। बैरिया चैक से पहले दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। घटना के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गयी। एक टेम्पो तो अनियंत्रित होकर पूरी तरह पलटी खा गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों के पार्टस दूर-दूर तक बिखर गए।

Home / Ranchi / तेज रफ्तार ने फिर ली तीन लोगों की जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो