scriptरांची सांसद संजय सेठ बाल-बाल बचे,इस बड़े कार्यक्रम से लौटते समय हुई दुर्घटना | Ranchi MP Sanjay Seth Car Accident During Returning From Giridih | Patrika News

रांची सांसद संजय सेठ बाल-बाल बचे,इस बड़े कार्यक्रम से लौटते समय हुई दुर्घटना

locationरांचीPublished: Oct 17, 2019 08:59:21 pm

Submitted by:

Prateek

रांची सांसद (Ranchi MP Sanjay Seth) सीएम रघुवर दास (Jharkhand CM Raghubar Das) की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा (Johar Jan Ashirwad Yatra) में हिस्सा लेकर लौट रहे थे तभी…

Ranchi MP Sanjay Seth,Jharkhand CM Raghubar Das,Johar Jan Ashirwad Yatra

रांची सांसद संजय सेठ बाल-बाल बचे,इस बड़े कार्यक्रम से लौटते समय हुई दुर्घटना

(रांची): रांची के सांसद संजय सेठ गुरुवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए, हालांकि इस हादसे में उनका वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में हिस्सा लेकर संजय सेठ वापस रांची लौट रहे थे, इसी क्रम में एनएच-2 पर निमियाघाट के निकट उनका वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

 

सांसद के मीडिया प्रभारी कंवलजीत सिंह संटी ने बताया कि गिरिडीह से रांची लौटने के क्रम में हाईवे पर यह दुर्घटना हुई, लेकिन ईश्वर की कृपा रही कि वाहन पर सवार सभी लोग सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और सभी सुरक्षित है।


बता दें कि प्रदेश के चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई है। बीजेपी प्रदेश में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर अपनी बात जनता तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का तीसरा चरण हजारीबाग जिले से सोमवार को शुरू हुआ था। यात्रा के जरिए सीएम उत्तरी छोटनागपुर प्रमंडल की 23 विधानसभा सीटों को साधने के लिए निकल गए है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो