scriptरांची समेत झारखंड की विभिन्न जेलों में छापेमारी, कैदियों में मचा हड़कंप | Raid In Jail: Jharkhand Police Raid In Various Districts Jails | Patrika News
रांची

रांची समेत झारखंड की विभिन्न जेलों में छापेमारी, कैदियों में मचा हड़कंप

Raid In Jail:इन सभी जेलों में कई बड़े आपराधिक संगठन से तालुक रखने वाले अपराधी और कई कुख्यात नक्सली बंद हैं। इससे पहले भी इन सभी जेलों में छापेमारी की जा चुकी है। इन जेलों से कई आपराधिक घटनाओं के तार पहले से जुड़े है…

रांचीJun 24, 2019 / 06:00 pm

Prateek

Raid In Jail

Jharkhand Police

(रांची,रवि सिन्हा): झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों की जेलों में पुलिस प्रशासन की ओर से आज तड़के एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में जेल की सुरक्षा, कैदियों की जेल के अंदर की गतिविधियों, मुलाकातियों के ब्योरे, कैदियों को बाहर से मिल रही गैर नियम विरुद्ध सहायता और सुविधा की आशंकाओं, मोबाइल और दूसरे ऐसे साधनों का जेल के अंदर इस्तेमाल तथा कैदियों को पेशी के लिए कोर्ट लाने-ले जाने के दौरान बरती जा रही सुरक्षा और जेल ब्रेक की आशंका समेत अन्य मुद्दों की जांच की गई।


इन सभी जेलों में कई बड़े आपराधिक संगठन से तालुक रखने वाले अपराधी और कई कुख्यात नक्सली बंद हैं। इससे पहले भी इन सभी जेलों में छापेमारी की जा चुकी है। इन जेलों से कई आपराधिक घटनाओं के तार पहले से जुड़े है। जेल के अंदर से ही कई बार रंगदारी मांगी जाने की बात भी सामने आ चुकी है। इस छापेमारी से कैदियों में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि सभी जेल में करीब दो घंटे तक पुलिसकर्मी पूरी मुस्‍तैदी से आपत्तिजनक चीजें ढूंढने में जुटे रहे, लेकिन खूंटी उपकारा समेत एक-दो जेल को छोड़कर किसी भी जेल से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।


रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के साथ-साथ पलामू सेंट्रेल जेल, दुमका सेंट्रेल जेल, लोहरदगा, रामगढ़, गोड्डा, गढ़वा, देवघर, सिमडेगा, खूंटी समेत अन्य मंडल कारा में सोमवार अहले सुबह जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। रांची में उपायुक्त राय महिमापत रे, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में छापेमारी की गयी।


दुमका केंद्रीय कारा में आज सुबह तीन बजे से छापेमारी की गयी। पुलिस उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कई घंटे तक चली छापेमारी में पुलिस ने जांच की। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि दुमका केंद्रीय कारा के अंदर से कैदियों द्वारा किसी को फोन कर धमकाया जा रहा है। पुलिस इसकी सत्यता का भी पता लगा रही है। पुलिस ने छापेमारी में महिला वार्ड की भी तलाशी ली। सुबह 3 बजे से केंद्रीय कारा में लगातार चली छापेमारी के दौरान 200 पुलिस फ़ोर्स की चार टीम बनी गयी थी।


सिमडेगा उपायुक्त के निर्देश के 4 जून की दोपहर एसडीओ जगबंधु महथा के नेतृत्व में सिमडेगा मंडलकारा में दो घंटे तक छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान दो चाकू, छोटी कैंची और एक पुराना ब्लेड बरामद किया गया था। इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी जगबंधु महथा ने बताया था कि उपायुक्त के निर्देश पर जेल में वृहद रूप से छापेमारी की गई। इस दौरान सभी वार्ड एवं एक-एक बिस्तर की जांच की गई थी। इस क्रम में फेंके गए लाल रंग के झोले से चाकू व अन्य सामग्री बरामद की गई। देवघर केंद्रीय कारा में भी आज सुबह एसपी नरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कीगई। इस छापेमारी दल में देवघर के एसडीओ विशाल सागर,एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव,एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। इस सघन छापेमारी में जेल के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान कोई आपत्तिजनक संग्रमी मिलने की सूचना नही है।


पलामू और लोहरदगा जेल में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज सुबह सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के सभी वार्डों की जांच की गई। अभियान के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। लोहरदगा जेल में पुलिस द्वारा सुबह में छापेमारी हुई। एसपी प्रियदर्शी आलोक के नेतृत्व में हुई छापेमारी। करीब 3 घण्टे चली अभियान,किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। इस छापेमारी में लोहरदगा डीटीओ अमित बेसरा,लोहरदगा सीओ, व जेलर लवकुश मौजूद थे।

Home / Ranchi / रांची समेत झारखंड की विभिन्न जेलों में छापेमारी, कैदियों में मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो