scriptपूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने किया मतदान, वोट देने के बाद बोले – भाजपा के पक्ष में है माहौल | Former MP Abhishek Singh cast his vote, after casting his vote he said - the atmosphere is in favor of BJP | Patrika News
राजनंदगांव

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने किया मतदान, वोट देने के बाद बोले – भाजपा के पक्ष में है माहौल

Second Phase Voting: जब मैं 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा था तब देश में भाजपा ने माहौल बदला था अब तो हमारे पास दस साल का ट्रैक रिकॉर्ड है और इस पर जनता भरोसा करती है।

राजनंदगांवApr 26, 2024 / 09:41 am

Kanakdurga jha

cg lok sabha election 2024, abhishek singh, second phase voting 2024
Rajnandgaon Lok Sabha Poll 2024: राजनांदगांव में सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई है। लोग लंबी कतारें लगाकर अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला- मानपुर में सुबह 5 बजे से लोग कतार में लगे है। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने अपने मतदान का प्रयोग करते हुए वोट डाला है। अभिषेक सिंह ने कवर्धा के मतदान केंद्र 237 में मतदान किया। बता दें कि, अभिषेक सिंह पूर्व सांसद है।
यह भी पढ़ें

Second Phase Voting: महासमुंद में बीजेपी – कांग्रेस में सीधा वार, प्रख्यात नेत्री से भिड़े पूर्व मंत्री, शुरू हुई वोटिंग

भाजपा के पक्ष में है माहौल – पूर्व सांसद अभिषेक सिंह

मतदान करने के बाद अभिषेक सिंह बोले – भूपेश बघेल अगर मुख्यमंत्री रहते हुए थोड़ा बहुत भी विकास राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में किया होता तो शायद उनको लाभ मिल सकता था, लेकिन जिस तरह की उपेक्षा उन्होंने कवर्धा जिला हो जैसी परिस्तिथियां इन इलाकों में बनी है उसका नुकसान कांग्रेस को देखने को मिलेगा। जब मैं 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा था तब देश में भाजपा ने माहौल बदला था अब तो हमारे पास दस साल का ट्रैक रिकॉर्ड है और इस पर जनता भरोसा करती है।
तीन लोकसभा सीट में मतदाताओं की संख्या

छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद व राजनांदगांव में वोटिंग हो रही है। बात करें राजनांदगांव लोकसभा सीट की तो, यहां 18 लाख से ज्यादा मतदाता है। इस सीट पर कुल 18 लाख 65 हजार 175 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 28 हजार 329 और महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 837 हैं। कुल मतदान केंद्र की संख्या 2330 है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो