scriptपीएम मोदी को ये क्या बोल गए दिग्विजय, बोलने के बाद किया ऐसा इशारा तो भीड़ से बजने लगी ताली | digvijay singh using controversial statement for pm modi | Patrika News
राजगढ़

पीएम मोदी को ये क्या बोल गए दिग्विजय, बोलने के बाद किया ऐसा इशारा तो भीड़ से बजने लगी ताली

पीएम मोदी को ये क्या बोल गए दिग्विजय, बोलने के बाद किया ऐसा इशारा तो भीड़ से बजने लगी ताली

राजगढ़May 08, 2019 / 08:40 pm

Pawan Tiwari

digvijay singh
राजगढ़. भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह अपने गृह क्षेत्र में मोना सुस्तानी के लिए वोट मांगने गए थे। यहां दिग्विजय ने भाषाई मर्यादा को लांघी है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के लिए कई ऐसे शब्दों का भी प्रयोग किया है जो नहीं किया जाना चाहिए था।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झूठ बोलने वाला आदमी पीएम कैसे बन गया। चौकीदार क्या 15 लाख का सूट पहनता है। दिग्विजय ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ मुरली मनोहर जोशी का नाम लेकर कहा कि अब पीएम उनकी तरफ देखते तक नहीं हैं, जिनके वे पैर छुआ करते थे। उन्होंने कहा कि मोदी जी वादा बहुत किया था।
दिग्विजय ने कहा कि मोदी पांच साल पहले बड़ी-बड़ी डिंग हांकते थे। 25 लाख करोड़ आ जाएगा। उसके बाद उन्होंने कहा कि आया बाबा जी का ठुल्लू…इसके साथ ही उन्होंने लोगों के अंगूठा दिखाया, जिसे देख मंच के नीचे मौजूद पब्लिक ताली बजाने लगी। साथ ही लोगों ने खूब ठहाके लगाए।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये भेजने का वादा करने वाले, कालाधन वापस लाने और आतंकवादियों को खत्म करने वाले नरेंद्र मोदी सबसे बड़े ठग हैं।
 

उन्होंने पीएम मोदी को झूठा बताते हुए कहा कि मोदी जी ने चौकीदारों को बदनाम किया है। वे ऐसे नेता हैं जिन्होंने भाजपा के संस्थापकों को बर्बाद कर दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं यहां से खुद चुनाव लड़ना चाहता था लेकिन पार्टी अध्यक्ष ने मुझे भोपाल भेज दिया। मंच से उन्होंने कहा कि यहां से चुनाव मोना सुस्तानी नहीं मैं लड़ रहा हूं। हम सबकी जिम्मेदारी है कि इन्हें जिताएं।

Home / Rajgarh / पीएम मोदी को ये क्या बोल गए दिग्विजय, बोलने के बाद किया ऐसा इशारा तो भीड़ से बजने लगी ताली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो