scriptअरुण जेटली और भूपेश बघेल के ट्वीट के बाद बीजेपी और कांग्रेस में शुरू हुई सोशल मीडिया वॉर | Social media war begins between BJP and Congress after jaitley's tweet | Patrika News

अरुण जेटली और भूपेश बघेल के ट्वीट के बाद बीजेपी और कांग्रेस में शुरू हुई सोशल मीडिया वॉर

locationरायपुरPublished: Feb 12, 2019 01:35:39 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

अरुण जेटली और भूपेश बघेल के बाद BJP और कांग्रेस की कई इकाइयां भी ट्विटर की इस जंग में कूद पड़ी।

BJP and Congress

अरुण जेटली और भूपेश बघेल के ट्वीट के बाद बीजेपी और कांग्रेस में शुरू हुई सोशल मीडिया वॉर

रायपुर. अरुण जेटली और भूपेश बघेल के बाद BJP और कांग्रेस की कई इकाइयां भी ट्विटर की इस जंग में कूद पड़ी। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की माओवादियों से सांठगांठ के आरोप लगाए थे। जिसके बाद सीएम बघेल ने भी उसका जवाब दिया।

https://twitter.com/arunjaitley/status/1094510537990377472?ref_src=twsrc%5Etfw

जेटली के इस ट्वीट से शुरू हुआ मामला

जेटली ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि बीते छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने माओवादियों से गठबंधन किया। राहुल गांधी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में टुकड़े-टुकड़े गैंग से कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे। वहीं शहरी माओवादियों को बचाने के लिए कांग्रेस अदालत में फ्रंटफुट पर खड़ी है। इस ट्वीट ने कांंग्रेस के जख्मों को कुरेद दिया है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1094846550403174400?ref_src=twsrc%5Etfw

सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक के बाद एक ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री को जवाब दिया। भूपेश बघेल ने लिखा ब्लॉग मंत्री जेटली जी! झीरम का नाम तो सुना ही होगा। 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले माओवादियों के सहयोग से हुई सुपारी कीलिंग क्या भूल गए आप।

हमारे सभी नेताओं का नाम पूछ-पूछकर माओवादियों ने मारा था। महेंद्र भैया, नंदू भैया, विद्या भैया सहित 31 कांग्रेस नेता शहीद हुए थे। भूपेश ने बेहद तीखे शब्दों में कहा, इसके बाद भी आप हमपर माओवादियों के साथ गठजोड़ का निहायत ही बेहुदा, बेतुका और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि कांग्रेस का गठबंधन किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं के साथ है। छत्तीसगढ़ की महान जनता और लोकतंत्र का अपमान न करें, साहब! बाकी गेट वेल सून।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो