scriptरायपुर स्टेशन पर लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा, जवानों ने तिरंगे को दी सलामी | National flag hoisted 100 feet high in Raipur railway station | Patrika News
रायपुर

रायपुर स्टेशन पर लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा, जवानों ने तिरंगे को दी सलामी

छत्तीसगढ़ की राजधानी के रेलवे स्टेशन पर सोमवार को 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण किया गया।

रायपुरFeb 18, 2019 / 02:19 pm

Ashish Gupta

 flag

flag

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी के रेलवे स्टेशन पर सोमवार को 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने धुन के साथ ध्वजारोहण स्तंभ के शीर्ष तक राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण कराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्रगान गान एवं लोगों ने देशभक्ति के नारे भी लगाए। इसके बाद सांसद रमेश बैस, विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने आकाश में तिरंगे के रंगों के गुब्बारे छोड़े।
दरअसल, पिछले साल रेल मंत्री पीयूष गोयल ने देशभर के व्यस्ततम 75 रेलवे स्टेशनों एवं कारखाना परिसरों में 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने का आदेश जारी किया था। उन्होंने कहा था कि देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को शान से फहराते देख हर हिंदुस्तानी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेगा।
इस मौके पर सांसद रमेश बैस, विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, रायपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कौशल किशोर एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ चौधरी एवं रायपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी गण सहित जेडआरयूसीसी एवं डीआरयूसीसी के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
(वीडियो त्रिलोचन मानिकपुरी द्वारा)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो