scriptBREAKING: गुब्बारा फुलाने वाला सिलेंडर फटा, एक की मौत, 4 गंभीर | Cylinder blast one dead four injured | Patrika News
रायपुर

BREAKING: गुब्बारा फुलाने वाला सिलेंडर फटा, एक की मौत, 4 गंभीर

घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रायपुरNov 13, 2018 / 07:36 pm

चंदू निर्मलकर

CG News

BREAKING: गुब्बारा फुलाने वाला सिलेंडर फटा, एक की मौत, 4 गंभीर

रायपुर. राजधानी के मौदहापारा इलाके में गुब्बारा फुलाने वाला सिलेंडर अचानक फट गया। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जबिक एक की मौत की जानकारी मिल रही है। घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने बचाव के लिए दमकल की टीम को भी सूचित किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मौदहापारा इलाके में आज शाम उस वक्त खलबली मच गई जब लोगों ने सिलेंडर फटने की आवाज सुनी। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि सिलेंडर की चपेट में आने 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि जिस घर में हादसा हुआ वहां शादी की तैयारी चल रही थी। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि कर दी। वहीं, अन्य का उपचार चल रहा है। फिलहाल इस मामले में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

मौदहापारा इलाके में फैली सनसनी
शहर के बीचो-बीच स्थिति मौदहापारा इलाके में गैस सिलेंडर फटने से 1 की मौत से लोगं में सनसनी फैल गई। गनीमत है कि गैस के फटने के बाद आग नहीं भड़की वरना एक घनी आबादी वाले मौदहापारा इलाके में बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस ने स्थिति को काबू कर लिया है।

Home / Raipur / BREAKING: गुब्बारा फुलाने वाला सिलेंडर फटा, एक की मौत, 4 गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो