scriptये है हवा में उड़ने वाली बाइक, 16 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती है | This a Flying bike- can fly up to a height of 16 feet | Patrika News
पॉपुलर कार और बाइक

ये है हवा में उड़ने वाली बाइक, 16 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती है

बई पुलिस इस हवा में उड़ने वाली बाइक की मदद से चोरों को पकड़ती है। जिसे बाइक को होवरबाइक भी कहा जाता है।

Oct 12, 2017 / 01:02 pm

कमल राजपूत

Hoverbike
आपने अब तक सड़क पर चलने वाली बाइक के बारें में देखा या सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में हवा में उड़ने वाली बाइक भी आ गई है। जी हां यह खबर बिल्कुल सच है। यह बाइक हवा में 16 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती है। यह बाइक हाल ही में दुबई पुलिस के पास नजर आई है।
दुबई पुलिस इस बाइक का इस्तेमाल चोर और बदमाशों को पकड़ने के लिए करती है। कई जगह ऐसी होती है जहां पर कार या बाइक नहीं पहुंच सकती है। ऐसे में दुबई पुलिस इस हवा में उड़ने वाली बाइक की मदद से चोरों को पकड़ती है। जिसे बाइक को होवरबाइक भी कहा जाता है। इस बाइक में पहिए की जगह रोटोर्स लगे हुए है, जिसकी सहायता से यह उड़ान भरती है।
होवर बाइक को रूस की कंपनी होवरसर्फ ने डिजाइन किया है और इस उड़ने वाली होवर बाइक की खासियतें काफी चौंकाने वाली है। होवरबाइक मानवरहित ड्रोन का लगभग दोगुना है जो 47 स्टोन का वजन लेकर उड़ सकती है। इस बाइक पर इतने वजन के साथ 25 मिनट तक उड़ा जा सकता है।
बता दें ये बाइक हवा में 16 फीट तक ऊपर उड़ सकती है और इसकी गति 43mph है। इतना ही नहीं इसमें लगा सेफ्टी मेकेनिज्म इसकी गति को नियंत्रित करता है और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाता है। इसी सप्ताह इस बाइक को गल्फ सूचना तकनीक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया था।
वहीं दुबई में ही पिछले माह में ड्रोन टैक्सी की टेस्टिंग की गई थी। यह इस बात का संकेत है कि दुबई के रहने वाले लोगों को जल्द ही टैफिक जाम से निजात मिल सकेगी। उड़ने वाली टैक्सी का निर्माण जर्मन की ड्रोन कंपनी वोलोकॉप्टर कर रही है। इस कंपनी ने 2 सीटर हेलीकॉप्टर केबिन बनाया है जिसके उूपर 18 प्रोपेलर वाला चौड़ा हूप लगाया है।

Home / Automobile / Popular Cars & Bikes / ये है हवा में उड़ने वाली बाइक, 16 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो