scriptकर्नाटक में भाजपा की करारी हार, पार्टी पर ही सवाल उठाते हुए येदियुरप्पा ने दिया चौंकाने वाला बयान | yeddyurappa gave big statement on bjp after result declared | Patrika News
राजनीति

कर्नाटक में भाजपा की करारी हार, पार्टी पर ही सवाल उठाते हुए येदियुरप्पा ने दिया चौंकाने वाला बयान

कर्नाटक में मिली हार के बाद येदियुरप्पा ने बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्लीNov 06, 2018 / 07:54 pm

Kaushlendra Pathak

 yeddyurappa

कर्नाटक में भाजपा की करारी हार, पार्टी पर ही सवाल उठाते हुए येदियुरप्पा ने दिया चौंकाने वाला बयान

नई दिल्ली। कर्नाटक में तीन लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को कारारी हार मिली है। भाजपा को केवल एक सीट शिमोगा पर जीत हासिल हुई है। वहीं, कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन ने बेल्लारी और मांड्या सीट पर जीत दर्ज की है। इस हार के कारण भाजपा को बड़ा झटका लगा है और अब पार्टी आत्ममंथन पर जोर दे रही है।
येदियुरप्पा ने कही यह बात

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा ने शिमोगा लोकसभा सीट पर चुनाव जीता है लेकिन बेल्लारी सीट पर उसे कांग्रेस से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। लेकिन, उन्होंने कहा कि हार के बाद हम चुप नहीं बैठेंगे। हमने सिर्फ बेल्लारी लोकसभा सीट गंवाई है। हम अपने प्रदर्शन पर आत्ममंथन करेंगे जिससे हम 2019 के चुनाव जीत सकें। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही कर्नाटक का दौरा करूंगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि हम 22 से 23 लोकसभा सीटें जीतेंगे। येदियुरप्पा के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस हार से भाजपा कहीं डर तो नहीं गई। या फिर पार्टी के अंदर कुछ गड़बड़ है। ऐसे कई सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
कांग्रेस और जेडीएस पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं, इस बहाने येदियुरप्पा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस ने उपचुनावों को जीतने के लिये धन और बाहुबल का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कांग्रेस और जद (एस) साजिश रचने में माहिर हैं। इसके अलावा भी येदियुरप्पा ने काफी गंभीर आरोप लगाए हैं।
इस सीट पर केवल जीती भाजपा

गौरतलब है कि मंगलवार को तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आए हैं। इनमें से बेल्लारी, शिमोगा सीट बीजेपी के कब्जे में थी। जबकि मांड्या सीट जेडीएस के पास थी। लेकिन, भाजपा केवल शिमोगा सीट बचा पाई। इस सीट पर बीएस येदियुरप्पा बेटे बीवाई राघवेंद्र येदियुरप्पा ने जीत हासिल की है।

Home / Political / कर्नाटक में भाजपा की करारी हार, पार्टी पर ही सवाल उठाते हुए येदियुरप्पा ने दिया चौंकाने वाला बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो