script‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर बोलीं ममता, भविष्य में ‘द डिजास्ट्रस प्राइम मिनिस्टर’ पर भी बने फिल्म | Mamata Banerjee says Disastrous Prime Minister Movie in Future | Patrika News
राजनीति

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर बोलीं ममता, भविष्य में ‘द डिजास्ट्रस प्राइम मिनिस्टर’ पर भी बने फिल्म

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है।

नई दिल्लीJan 12, 2019 / 08:12 am

Kapil Tiwari

mamta Banerjee

mamta banerjee

कोलकाता। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर लिखी गई किताब पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को लेकर सियासी सरगर्मियां अभी भी जारी हैं। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस फिल्म को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

‘डिजॉस्ट्रस (विनाशकारी) प्राइम मिनिस्टर’ भी बने फिल्म

ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर फिल्म बनती है तो डिजॉस्ट्रस (विनाशकारी) प्राइम मिनिस्टर नाम की फिल्म होनी चाहिए। ये कहकर उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भविष्य में बनेगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

https://twitter.com/ANI/status/1083701141358014464?ref_src=twsrc%5Etfw
शुक्रवार को रिलीज हो गई है ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’

आपको बता दें कि ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित है। हालांकि ये कोई बायोपिक नहीं है। इस फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर ने निभाया है और संजय बारू के रूप में अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं।

Home / Political / ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर बोलीं ममता, भविष्य में ‘द डिजास्ट्रस प्राइम मिनिस्टर’ पर भी बने फिल्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो