scriptBreaking: चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज नेता के बेटे की कार पर हुआ बड़ा हमला, गरमाई राजनीती | bjp mla Neeraj Singh latest news in hindi | Patrika News
जबलपुर

Breaking: चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज नेता के बेटे की कार पर हुआ बड़ा हमला, गरमाई राजनीती

Breaking: चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज नेता के बेटे की कार पर हुआ बड़ा हमला, गरमाई राजनीती

जबलपुरSep 12, 2018 / 03:06 pm

Ashtha Awasthi

attack

attack

जबलपुर। बीते कई दिनों से आम आदमी के साथ आपराधिक गतिविधियों की खबरें तो सामने आ रही हैं लेकिन अब नेताओं के साथ भी ये तेजी से हो रही है। बीते दिन एक मंडी अध्यक्ष की कार पर कुछ लोगों ने मौका पाते ही पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि जब इस कार पर पथराव किया गया तब कार के अंदर विधायक के बेटे भी बैठे हुए थे। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब नेताओं के साथ ऐसी घटनाएं घट सकती है तो आम आदमी की सुरक्षा के बारे में सोचना ही गलत होगा। हालांकि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। कार पर पथराव की घटना के बाद से इलाके में माहौल गर्म हो गया है। पुलिस ने घटना की शिकायत दर्ज कर ली है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

attack

इस मंडी अध्यक्ष पर हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक यह घटना भेड़ाघाट थाना के अंतर्गत लम्हेटाघाट क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि बरगी विधायक प्रतिभा सिंह के बेटे और मंडी अध्यक्ष नीरज सिंह कार में सवार होकर जा रहे थे। उनकी कार में कुछ और लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान जब कार म्हेटाघाट के पास से गुजर रही थी तभी कुछ आपराधिक तत्वों में कार पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। पत्थर लगने से कार के शीशे तक टूट गए। पुलिस को दी गई जानकारी में इस बात को भी स्पष्ट कर दिया गया है कि कार में सवार सभी लोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

हिम्मत दिखाई और रोक दी कार

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार बताया कि नीरज सिंह सोमवार रात वाहन एमपी 20 सीएच 4321 से अपने शहर लौट रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ। वह भेड़ाघाट से लम्हेटाघाट मार्ग से शहर आ रहे थे तभी कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया था। नीरज के साथ कार में बैठे अन्य साथी घटना से डर गए थे लेकिन सभी ने हिम्मत दिखाते हुए कार से बाहर निकलकर अपराधी तत्वों को पकड़ना चाहा लेकिन वह नाकाम रहे। मंडी अध्यक्ष की शिकायत पर भेड़ाघाट पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपियों की तलाश जारी है।

Home / Jabalpur / Breaking: चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज नेता के बेटे की कार पर हुआ बड़ा हमला, गरमाई राजनीती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो