scriptभाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, काशी से मोदी, गांधीनगर से अमित शाह लड़ेंगे चुनाव | BJP Loksabha Election candidates list pm modi amit shah updates | Patrika News
राजनीति

भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, काशी से मोदी, गांधीनगर से अमित शाह लड़ेंगे चुनाव

184 उम्मीदवारों के नामाें का ऐलान
लंबे इंतजार और मैराथन बैठकों के बाद सूची जारी
पहली सूची में लालकृष्ण आडवाणी का नाम नहीं

नई दिल्लीMar 22, 2019 / 11:26 am

Prashant Jha

jp nadda

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों का ऐलान हो गया। भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी। लंबे इंतजार और महामंथन के बाद होली के शुभ अवसर पर भाजपा ने गुरुवार को 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय से पहली सूची जारी की। वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी को टिकट दिया गया है। जबकि अमित शाह गांधी नगर से चुनाव लड़ेंगे। इससे यह साफ हो गया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को इस बार टिकट नहीं दिया गया। बता दें कि पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह अभी राज्यसभा सांसद हैं।

-वाराणसी- नरेन्द्र मोदी
गांधीनगर – अमित शाह
लखनऊ- राजनाथ सिंह
मेरठ- राजेन्द्र अग्रवाल..
ग़ाज़ियाबाद- वी के सिंह…
नोएडा- महेश शर्मा…
आगरा- एसपी सिंह बघेल…
बदॉंयू से संघमित्रा मौर्य…
बागपत से सत्यपाल सिंह…
उन्नाव – सा़क्षी महाराज..
अमेठी – स्मृति ईरानी चुना लड़ेंगी…
सहारनपुर- राघव लखनपाल
मुजफ्फरनगर- डॉ. संजीव बाल्यान
बिजनौर- कुं. भारतेंदु सिंह
मुरादाबाद – कु. सर्वेश कुमार
संभल – परमेश्वर लाल सैनी
अमरोहा- कंवर सिंह तंवर
मेरठ – राजेन्द्र अग्रवाल
अलीगढ़- सतीश कु. गौतम
मथुरा- हेमा मालिनी
आंवला- धर्मेंद्र कुमार
बरेली – संतोष कु. गंगवार
शाहजहांपुर- अरुण सागर
खीरी- अजय कुमार मिश्र
सीतापुर- राजेश वर्मा
हरदोई – जयप्रकाश रावत
मिश्रिख – अशोक रावत
उन्नाव – स्वामी साक्षी महाराज
मोहनलालगंज- कौशल किशोर

राजस्थान से उम्मीदवारों की सूची

गंगानगर -निहालचंद
बीकानेर -अर्जुनराम मेघवाल
झुंझुनू -नरेंद्र खीचड़
सीकर -सुमेधानंद सरस्वती
जयपुर ग्रामीण -कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़
जयपुर -रामचरण बोहरा
टोंक सवाई माधोपुर- खुशवीरसिंह जौनपुरिया
अजमेर – भागीरथ चौधरी
पाली -पीपी चौधरी
जोधपुर -गजेंद्रसिंह शेखावत
जालौर – देवजी पटेल
उदयपुर – अर्जुनलाल मीणा
चित्तौड़गढ़ – सीपी जोशी
भीलवाड़ा – सुभाष चंद्र बहेरिया
-कोटा – ओम बिरला
– झालावाड़ बारां- दुष्यंत सिंह

महराष्ट्र

नागपुर- नितिन गडकरी

मुंबई नार्थ सेंट्रल- पूनम महाजन

कर्नाटक

बैंगलूूरू- सदानंद गौड़ा

जम्मू-कश्मीर

जम्मू- जुगल किशोर

पश्चिम बंगाल

कोलकता दक्षिण

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल ईस्ट- किरिण रिजिजू
https://twitter.com/PatrikaNews/status/1108745636537487361?ref_src=twsrc%5Etfw

भाजपा की पहली सूची में दिखी बदलाव की लहर

भाजपा ने होली के दिन पहली सूची जारी की। जिसमें बदलाव की लहर देखी गई। पार्टी ने पहली सूची में जहां कई बदलाव किए हैं, वहीं नए चेहरों पर भी दांव लगाया गया है। सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पार्टी ने 6 सांसदों का टिकट काटा है। पार्टी ने उत्तराखंड की सभी 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। जबकि राजस्थान की सूची में कई पुराने चेहरों को टिकट दिया गया है। भाजपा के एक शीर्ष नेता ने बताया कि अभी यह पहली सूची है। बाकी बचे उम्मीदवारों के नामों की जो लिस्ट जारी होगी उसमे भी बड़ा बदलाव दिखेगा।

चुनाव समिति की अगली बैठक 22 मार्च को

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक 22 मार्च को होगी। बुधवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

 

Home / Political / भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, काशी से मोदी, गांधीनगर से अमित शाह लड़ेंगे चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो