scriptVideo: न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका, जमकर हुई झड़प | UP police stopped Congress workers going to join the Nyay Yatra | Patrika News
पीलीभीत

Video: न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका, जमकर हुई झड़प

कांग्रेस द्वारा 30 सितंबर से 7 अक्टूबर तक शाहजहांपुर से लखनऊ तक न्याय पदयात्रा निकालने का फैसला किया गया है।

पीलीभीतSep 30, 2019 / 02:46 pm

suchita mishra

UP Police

UP Police

पीलीभीत। पीलीभीत से कांग्रेस की न्याय पदयात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रवाना होने से पहले ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहसबाजी व तीखी नोकझोंक हुई। मामला तूल पकड़ता देख प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया। बमुश्किल कांग्रेसियों को समझाकर वापस भेजा जा सका।
यह भी पढ़ें

राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के ये बड़े नेता बन सकते हैं यूपी के प्रदेश अध्यक्ष

ये है मामला
चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लॉ कॉलेज की छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस द्वारा 30 सितंबर से 7 अक्टूबर तक शाहजहांपुर से लखनऊ तक न्याय पदयात्रा निकालने का फैसला किया गया है। इस पद यात्रा में शामिल होने के लिए पीलीभीत से भी तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोमवार को बिजलीघर के पास से रवाना होना था। लेकिन इसकी सूचना सुनगढ़ी पुलिस को मिल गई और पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को वहीं रोक लिया। इससे कार्यकर्ता आग बबूला हो गए। रोके जाने से नाराज कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बाद में मौके पर प्रशासनिक अमले ने पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं को समझाकर वापस भेजा।
बता दें कि इस न्याय यात्रा को शाहजहांपुर जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। इसे रोकने के लिए शाहजहांपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी अजय कुमार लल्लू, धीरज गुर्जर, जैसे तमाम बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया है।

Home / Pilibhit / Video: न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका, जमकर हुई झड़प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो