scriptस्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी पार्टनर काजल झा थाईलैंड में गिरफ्तार, जल्द लाए जाएंगे भारत | Scrap mafia Ravi Kana and his partner Kajal Jha arrested in Thailand will be brought to India soon | Patrika News
नोएडा

स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी पार्टनर काजल झा थाईलैंड में गिरफ्तार, जल्द लाए जाएंगे भारत

Scrap Mafia Ravi Kana: गैंगस्टर रवि काना और उसकी महिला मित्र काजल झा को थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया है। रवि काना पर गैंगरेप और गैंगस्टर की धाराओं में केस दर्ज है।

नोएडाApr 24, 2024 / 03:31 pm

Sanjana Singh

Scrap Mafia Ravi Kana

Scrap Mafia Ravi Kana

Scrap Mafia Ravi Kana: स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना और उसकी महिला मित्र काजल झा को थाईलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया है। नोएडा पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, हालांकि कुछ अधिकारियों ने इसे स्वीकार किया है। नोएडा पुलिस अब दोनों को भारत लाने की कार्रवाई में जुटी है।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने जनवरी में रवि के खिलाफ लुक आउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाईलैंड पुलिस से गैंगस्टर रवि पर चल रहे मुकदमों का विवरण साझा किया था। अभी थाईलैंड पुलिस से आधिकारिक सूचना का इंतजार है। पुलिस काना गिरोह के 14 शातिरों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें रवि की पत्नी मधु नागर भी शामिल है।
यह भी पढ़ें

दूसरे चरण के मतदान के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 8 सीटों पर 26 अप्रैल को होगी वोटिंग

सामूहिक दुष्कर्म का दर्ज था केस

रवि के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-39 में सामूहिक दुष्कर्म और बीटा-2 थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। गैंगस्टर के मुकदमे में 16 शातिर नामजद थे। उसकी पत्नी मधु फरवरी में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुई थी। बीते महीने पुलिस ने रवि गैंग के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें रवि को काले धंधे का सरगना और काजल को बराबर का हिस्सेदार बताया गया था। मुकदमे के बाद से रवि और काजल फरार हैं।

Home / Noida / स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी पार्टनर काजल झा थाईलैंड में गिरफ्तार, जल्द लाए जाएंगे भारत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो