scriptवेस्ट यूपी के इन दिग्गजों को मिल सकती है मोदी मंत्रिमंडल में कुर्सी | modi cabinet decision, two faces will get chance from west UP | Patrika News
नोएडा

वेस्ट यूपी के इन दिग्गजों को मिल सकती है मोदी मंत्रिमंडल में कुर्सी

नोएडा, गाजियाबाद आैर मुजफ्फरनगर के सांसद पहले से ही हैं मंत्रिमंडल का हिस्सा

नोएडाJul 04, 2016 / 05:21 pm

sharad asthana

modi

modi

नोएडा। मोदी मंत्रिमंडल में मौजूद नकारा आैर निकम्मे सांसदों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी शुरू हो गर्इ है, जिसके बाद मंत्रिमंडल में नए सांसदों को शामिल किया जाएगा। करीब तीन मंत्री बनाए जाने हैं, जिनमें से एक नाम मुख्तार अब्बास नकवी के तौर पर लगभग फाइनल हो चुका है। एेसे में दो में से एक नाम मेरठ साइड से लिया जा सकता है। इसके के लिए दो नामों की चर्चा जोरों पर चल रही है। आपकों बता दें कि वेस्ट यूपी में से तीन जिलों के सांसद पहले से ही मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। एेसे में एक आैर शामिल होने से इसे चुनावी सियासत के तौर पर देखा जा सकता है।

इन नामों पर हो रही चर्चा

मोदी मंत्रिमंडल में मेरठ व सहारनपुर क्षेत्र के तीन सांसदों पर जाेरों से चर्चा चल रही है। इनमें से एक है कैराना के सांसद हुकुम सिंह, दूसरा नाम सहारनपुर के सांसद राघव लखनपाल अाैर तीसरा नम बागपत के सांसद सतपाल सिंह का है। जानकारों की मानें तो हुकुम सिंह के चांस ज्यादा दिखार्इ दे रहे हैं। एक नहीं कर्इ कारण हैं। पहला कि हुकुम सिंह ने यूपी में बीजेपी को पलायन मुद्दा देकर अपने कद को कर्इ नेताआें के मुकाबले काफी बड़ा लिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह यूपी में कर रहे अपनी हर रैली में कैराना का मुद्दा छेड़ने से नहीं चूकते हैं। एेसे में उन्हें इसका इनाम मिल सकता है। दूसरा कारण वेस्ट यूपी में हुकुम सिंह पैंठ काफी गहरी हैं। काफी सालों से वो विधायक भी रहे हैं। पार्टी का का बेहतर चेहरा भी हैं। वहीं, राघव लखनपाल का नाम भी काफी जोरों पर चल रहा है। जानकारों की मानें तो राघव लखपाल शर्मा सहारनपुर जिले के सांसद हैं। युवा होने के नाते काफी साफ सुथरी छवि रखते हैं। ब्राह्मण फेस होने के नाते उसे मौका मिल सकता है। वहीं अरुण जेटली के साथ उसके काफी गहरे संबंध भी हैं।

पहले से ही तीन चेहरे मौजूद हैं

वैसे वेस्ट यूपी की बात करें तो पहले से तीन सांसद मोदी की मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। गौतमबुद्घनगर में महेश शर्मा मिनिस्टर आॅफ स्टेट सिविल एविएशन हैं। वहीं, गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह मिनिस्टर आॅफ स्टेट एक्सटर्नल अफेयर्स हैं। वहीं, मुजफ्फनगर के सांसद डाॅ. संजीव कुमार बालियान यूनियन मिनिस्टर आॅफ स्टेट फोर एग्रीकल्चर एंड फाॅमर्स हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो