scriptटीकमगढ़ लोकसभा: खाता खोलने कांग्रेस मुद्दों को बना रही ढाल, लेकिन मोदी की गारंटी और हिंदुत्व का मुद्दा इस बार भी राह आसान नहीं होने दे रहा | Patrika News
ख़बरें सुनें

टीकमगढ़ लोकसभा: खाता खोलने कांग्रेस मुद्दों को बना रही ढाल, लेकिन मोदी की गारंटी और हिंदुत्व का मुद्दा इस बार भी राह आसान नहीं होने दे रहा

टीकमगढ़. लोकसभा गठन के बाद से कांग्रेस को इस सीट पर जीत की दरकार बनी हुई है। भाजपा ने इस बार फिर से 7 बार के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार को मैदान में उतारा है तो उनके विजयी अभियान रोकने कांग्रेस ने युवा प्रत्याशी पंकज अहिरवार पर दांव खेला है। भाजपा की हिंदुत्व […]

सागरApr 23, 2024 / 10:28 pm

प्रवेंद्र तोमर

  • गठन के बाद से नहीं खुला कांग्रेस का खाता
    -विकास को तरसे क्षेत्र में स्थानीय मुद्दे गौण
टीकमगढ़. लोकसभा गठन के बाद से कांग्रेस को इस सीट पर जीत की दरकार बनी हुई है। भाजपा ने इस बार फिर से 7 बार के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार को मैदान में उतारा है तो उनके विजयी अभियान रोकने कांग्रेस ने युवा प्रत्याशी पंकज अहिरवार पर दांव खेला है। भाजपा की हिंदुत्व की बयार के बीच टीकमगढ़ लोकसभा में पहली जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस सांसद के 15 सालों का हिसाब मांग रही है।
विकास के रास्तों को खोजती टीकमगढ़ लोकसभा की जनता के सामने एक बार फिर से लोकसभा चुनाव दस्तक दे रहे है। चुनाव में अपनी भारी-भरकम कार्यकर्ताओं की फौज के साथ ही भाजपा मोदी के चहरे और हिंदुत्व की लहर पर सवार होकर इस सीट पर चौथी बार जीत दर्ज करने को बेताब है तो छिन्न-भिन्न दिखती कांग्रेस के पंकज अहिरवार अपने दम पर किला लड़ाते दिखाई दे रही है। वह जनता के बीच पहुंच कर सांसद के 15 सालों का हिसाब मांग रहे है। चुनाव में अब महज 5 दिन शेष है, लेकिन चुनावी माहौल कही नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में विकास की राह देखता मतदाता भी मौन सा बना हुआ है।
चलने के लिए अच्छी सड़कें नहीं
लोकसभा गठन के बाद 15 सालों में विकास के लिए कोई खास प्रयास न होने से शायद मतदाता भी समझ रहा है कि जब इतने सालों में कुछ नहीं हुआ तो अब क्या होगा। क्षेत्र में विकास को लेकर सांसद ग्राम गोर के देवकीनंदन जोशी कहते है कि 2 माह से टूटी नहर ही नहीं सुधर पा रही है, नए काम की अपेक्षा क्या करें। गांधी चौराहे पर पान खाने पहुंचे रामकुमार यादव का कहना था कि छतरपुर में चार-चार फोन लेन हो गई है। ललितपुर फोर लेन से घिरा है, लेकिन हमारे यहां मंत्री होने के बाद भी डबल सड़क तक नहीं हो पा रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतर व्यवस्थाएं न होने से भी लोगों के मन में नाराजगी है।
2009 में गठित हुई लोकसभा
2009 में खजुराहो से अलग होकर टीकमगढ़ लोकसभा अस्तित्व में आई थी। तब से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। सागर से आए भाजपा के वीरेंद्र कुमार लगातार जीत दर्ज कर रहे है, तो कांग्रेस हर बार प्रत्याशी बदल रही है। इस बार भी कांग्रेस ने 42 वर्ष के पंकज अहिरवार को चुनाव मैदान में उतारा है। पंकज को प्रत्याशी बना कर कांग्रेस युवा चेहरे के साथ ही स्थानीय प्रत्याशी के मुद्दे को भुनाने की कोशिश कर रही है। वहीं इस सीट पर लगातार भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 61.30 प्रतिशत वोट मिले थे, तो कांग्रेस को 29.66 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे।
लोकसभा की समस्याएं
टीकमगढ़ लोकसभा सीट में टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले की पांच तो छतरपुर जिले की तीन विधानसभाएं आती हैं। टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले में आज भी यातायात के समुचित साधनों की कमी बनी हुई है। आलम यह है कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक नगरी ओरछा में एक भी सुपर फास्ट ट्रेन का स्टॉपेज तक नहीं हो सका है। रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के लिए पलायन जिले की नियति बन गया है। यहां पर सिंचाई के पर्याप्त साधन न होने से खेती आज भी बारिश का जुआ बनी हुई है।
-2019 का लोकसभा चुनाव एक नजर में
कुल प्रत्याशी. 14
विजेता प्रत्याशी एवं प्राप्त वोट: डॉ वीरेंद्र कुमार (भाजपा) 672248
कांग्रेस प्रत्याशी को मिले वोट- किरण अहिरवार(कांग्रेस)   324189
जीत का अंतर- 351359

सबसे कम वोट- नारायणदास जाटव- 1831
जमानत जब्त- 12
नोटा वोट- 1771
कुल मतदाता- 1817760
पुरूष- 953615
महिला- 864215
अन्य- 30

लोकसभा में आने वाली विधानसभाएं. टीकमगढ़, खरगापुर, जतारा, निवाड़ी, पृथ्वीपुर, छतरपुर, बिजावर, महाराजपुर

टीकमगढ़ लोकसभा के चुनाव परिणाम
वर्ष        भाजपा प्रत्याशी    प्राप्त मत    मत प्रतिशत   कांग्रेस प्रत्याशी     प्राप्त मत    मत प्रतिशत
2019      वीरेंद्र कुमार       672248       61.30      किरण अहिरवार   324189        29.56
2014      वीरेंद्र कुमार       422979       55.93      कमलेश वर्मा      214248        28.33
2009      वीरेंद्र कुमार       200109       38.10      वृंदावन अहिरवार  158247        30.13

Home / News Bulletin / टीकमगढ़ लोकसभा: खाता खोलने कांग्रेस मुद्दों को बना रही ढाल, लेकिन मोदी की गारंटी और हिंदुत्व का मुद्दा इस बार भी राह आसान नहीं होने दे रहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो