scriptछात्राओं ने कबड्डी में दिखाया दम | showed up in Kabaddi | Patrika News
नीमच

छात्राओं ने कबड्डी में दिखाया दम

जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता

नीमचNov 24, 2017 / 05:48 pm

harinath dwivedi

patrika
नीमच। मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को शासकीय उमावि क्रमांक २ व पुलिस कंट्रोल रूम के खेल मैदान पर आयोजित किया गया। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तीनों विकास खंड के बालक एवं बालिकाओं की टीमों ने भाग लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला खेल अधिकारी विजय सलाम ने बताया जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 6 खेलों में मिलाकर कुल ४५० खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से आए खिलाडिय़ों ने जोरदार प्रदर्शन कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। जो अगले माह होने जा रहा है। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में विजय सलाम खेल अधिकारी नीमच एवं व्यायाम शिक्षक शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग नीमच के प्रशिक्षकों एवं समन्वयकों की उपस्थिति में विजेता खिलाडिय़ों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह रहे प्रतियोगिता में विजेता
100 मी.दौड़ बालिका पायल प्रथम, द्वितीय प्रिया।, 100 मी.दौड़ बालक सुभाष प्रथम डेफोडिल स्कूल नीमच, रिदम द्वितीय डेफोडिल स्कूल नीमच।, 200 मी.दौड़ बालक सोनू डेफोडिल स्कूल नीमच प्रथम, हर्ष सिंह द्वितीय आई.पी.एस.स्कूल।, 200 मी.दौड़ बालिका किरण -प्रथम मॉडल स्कूल नीमच, खुशबू द्वितीय शा.उ.मा.वि.रेवली देवली।, 400 मी.दौड़ बालक सन्नि शा.उ.मा.वि. कुचड़ोद अनिल द्वितीय ।, 400 मी.दौड़ बालिका रिना प्रथम, नोशिन द्वितीय।, 1000 मी.बालक विनय आई.पी.एस.स्कूल प्रथम, जोनसन आई.पी.एस.स्कूल द्वितीय।,1000 मी.बालिका बरखा शा.उ.मा.वि रेवली देवली प्रथम, निशा द्वितीय।, गोला फेंक बालक ईफान प्रथम, उमेश द्वितीय। गोलाफेंक बालिका महक प्रथम, रेशमा द्वितीय।, लांगजंप बालक उमेश प्रथम, रवि द्वितीय, लांगजंप बालिका रविना प्रथम, प्रिया द्वितीय।, फुटबॉल-बालक विजेता-नीमच ए।, फुटबॉल-द्वितीय स्थान नीमच बी।
कबड्डी-बालक विजेता -शासकीय उमावि रेवली देवली।, कबड्डी-बालिका विजेता शासकीय उमावि रेवली देवली, द्वितीय स्थान आईपीएस स्कूल नीमच।, व्हॉलीबॉल में बालिका शासकीय उमावि रेवली देवली। कुश्ती बालक 42 किग्रा रितिक हास प्रथम, करण बानिये द्वितीय। 46 किग्रा लोकेश प्रथम, दीपक खलीफा द्वितीय, 50 किग्रा में रोहित दीवान प्रथम, 58 किग्रा मनोज पटेल प्रथम रहे। विजेता खिलाडिय़ों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो