scriptकुए में जा रहे थे फेंकने, फिर अचानक किया यह काम | Letest Crime News In Hindi Neemuch | Patrika News
नीमच

कुए में जा रहे थे फेंकने, फिर अचानक किया यह काम

तीन लोगों ने मिलकर किया एक युवक पर प्राणघातक हमला

नीमचOct 16, 2018 / 11:29 pm

harinath dwivedi

Letest Crime News In Hindi Neemuch

 जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती घायल राजेंद्र।

नीमच. पुलिस की मुखबिरी की आशंका में तीन युवकों ने ग्राम खेरमालिया निवासी एक युवक पर प्राणघातक हमला किया। मारपीट कर युवक को कुए में फेकने का प्रयास किया गया। कुए के नजदीक लोग मौजूद थे। उन्हें देख बदमाश युवक को वहीं छोड़कर भाग गए। बघाना पुलिस ने तीन लोगों के लिखाफ जान से मारने का प्रयास करने का प्रकरण दर्ज किया है।

ग्राम खेरमालिया निवासी राजेन्द्रसिंह पिता लक्ष्मणसिंह बाइक पर जा रहा था। इस बीच पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने राजेंद्र की बाइक के आगे खड़े होकर रास्ता रोक दिया। तीनों ने कहा कि पुलिस की मुखबिरी करता है। इसके बार तीनों ने राजेंद्र के साथ मारपीट की। एक लट्ट उसके हाथ पर मारा। बाद में तीनों राजेंद्र को उठाकर सड़क किनारे कुशल लौहान के कुए में फेंकने का प्रयास किया। जैसे ही तीनों कुए के नजदीक पहुंचे वहां कुशल और अन्य लोग दिखाई दिए। इसके बाद तीनों ने राजेंद्र के दाएं पैर पर बड़ा सा पत्थर मारा और भाग गए। पत्थर के वार से पैर में फ्रेक्चर हुआ है। इसकी सूचना 108 को दी गई। एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। ईएमटी नितेश गुप्ता और पायलट इमरान खान ने गंभीर रूप से घायल राजेंद्र का प्राथमिक उपचार किया। बाद में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर बघाना थाना प्रभारी ओपी ततवार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। टीआई को राजेंद्र ने बताया कि खेरमालिया के विक्रम पिता लालसिंह सौंधिया राजपूत व उसके दो अन्य साथियों ने मेरे साथ मारपीट की है। मुझे जान से मारने की नीयत से लट्ट से बुरी तरह मारा। कुए में फेंकने का प्रयास भी किया। इस पर बघाना थाने पर आरोपी विक्रम और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ भादवि की धारा 341, 307, 34 में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

प्रापर्टी का विवाद है
मंगवार देर रात का मामला है। राजेंद्र के साथ मारपीट हुई है। जान से मारने का प्रयास भी किया है, लेकिन मामला संदिग्ध है। प्रापर्टी का मामला है। जिन्होंने मारपीट की है उन्होंने मुंह बांध रखे थे। एक का नाम बताया है। जान से मारने का प्रयास का प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
– ओपी ततवार, थाना प्रभारी बघाना

Home / Neemuch / कुए में जा रहे थे फेंकने, फिर अचानक किया यह काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो