scriptझीरम घाटी में शहीद बेटे की मां ने सुनाया अपना दर्द, बोली- नहीं मिल रही कोई मदद | Martyr mother told her pain in Jhiram Ghati in CG | Patrika News
नारायणपुर

झीरम घाटी में शहीद बेटे की मां ने सुनाया अपना दर्द, बोली- नहीं मिल रही कोई मदद

देश के सबसे बड़े माओवादी हमले में अपने बेटे को खोने वाले माता पिता आज भी मुफलिसी में जीने को मजबूर है।

नारायणपुरJan 18, 2019 / 06:24 pm

Deepak Sahu

cg news

झीरम घाटी में शहीद बेटे की मां ने सुनाया अपना दर्द, बोली- नहीं मिल रही कोई मदद

जगदलपुर . देश के सबसे बड़े माओवादी हमले में अपने बेटे को खोने वाले माता पिता आज भी मुफलिसी में जीने को मजबूर है। बुधवार को कलक्टोरेट पहुंचे महिला ने अपने को माओवाद प्रभावित पीडि़त परिवार की सूची में शामिल करने की मांग की है। कांग्रेस ने भी इस पर समर्थन देते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील मौर्य भी कलक्टर से मुलाकात की और उनकी मांग पूरी करते हुए जल्द राहत दिलाने की मांग की है।
cg news
मां ने बताया कि 25 मई 2013 में झीरम घाटी माओवादी हमले में उसके बेटे मनोज जोशी शहीद हो गया था। इसके बाद शासन द्वारा सहायता राशि 13 लाख एवं बिलासपुर में सहायक ग्रेड तीन में पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई थी, जो उसकी पत्नी रजनी जोशी को मिली। शादी के ३ माह बाद ही मनोज जोशी शहीद हो गए थे, इसके बाद पत्नी रजनी जोशी बिलासपुर स्थित अपने मायके लेकर चली गई है।
मनोज जोशी के शहीद होने के बाद लगभग छह वर्ष पश्चात भी पत्नी शहीद की मां को न तो आर्थिक सहायता की की राशि प्रदान की और न ही उनका भरण पोषण किया जा रहा है। रंभा देवी जोशी ने बताया कि उनके भरण पोषण के लिए आधी राशि व भविष्य में मिलने वाली सहायता राशि व अन्य सुविधाएं राशि प्रदान करवाएं।

Home / Narayanpur / झीरम घाटी में शहीद बेटे की मां ने सुनाया अपना दर्द, बोली- नहीं मिल रही कोई मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो