पीएम मोदी पर निकाली भड़ास उसके बाद उन्होंने भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने गाय को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि गाय ने पहले किसान की फसल खाई। इस चुनाव में वह भाजपा को खा जाएगी। गौ रक्षक मामले को लेकर उन्होंने कहा कि यह गौ रक्षक नहीं गौ भक्षक हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए कहा कि सत्ता जाने के बाद वह सीधे तिहाड़ जेल जाएंगे।
भाजपा के बहुत झूठी पार्टी बताया इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भीड़ ने साबित कर दिया है कि 2019 में भाजपा साफ हो रही है। उन्होंने कहा कि कल अजित सिंह 80 साल के हो जाएंगे और सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखना उनका प्रथम लक्ष्य रहा है। भाजपा का मतलब है बहुत झूठी पार्टी और भारत जलाओ पार्टी। उन्होंने कहा कि अजित सिंह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़े तो भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी।
कहा- मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़े अजित सिंह तो भारी मतों से जीतेंगे वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह को भारी मतों के अंतर से जीतने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। भाजपा के लोग जब घर से निकलते हैं तो आग लेकर निकलते हैं। पूर्व सांसद अमीर आलम खान ने कहा की चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़े तो जनता उन्हें संजीव बालियान से भी ज्यादा मतों के अंतर से जिताएगी।