scriptउद्धव ठाकरे के साथ मुंबई के डब्बावाले भी जाएंगे अयोध्या | Ayodhya will go to Mumbai's Dabbawalas with Uddhav Thackeray | Patrika News
मुंबई

उद्धव ठाकरे के साथ मुंबई के डब्बावाले भी जाएंगे अयोध्या

डब्बावाले स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था में जुटे, कई और संगठन भी कर रहे तैयारी

मुंबईNov 16, 2018 / 07:31 pm

arun Kumar

Ayodhya will go to Mumbai's Dabbawalas with Uddhav Thackeray

Ayodhya will go to Mumbai’s Dabbawalas with Uddhav Thackeray

मुंबई. सुप्रीम कोर्ट ने भले ही अयोध्या में विवादित जगह पर सुनवाई अगले साल फरवरी तक टाल दी है, मगर राम मंदिर को लेकर सियासत खूब हो रही है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पहले ही 25 नवंबर को अयोध्या जाने का ऐलान कर चुके हैं। अब मुंबई के दफ्तरों में दोपहर का खाना पहुंचानेवाले डब्बावालों ने भी उद्धव के समर्थन में अयोध्या जाने का फैसला किया है। डब्बावाले अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन बुक कराएंगे। उल्लेखनीय है कि दशहरा रैली में उद्धव ने अयोध्या जाने की घोषणा की थी। मुंबई डब्बावाला असोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तेलेकर ने पत्रिका को बताया कि अयोध्या जाने के लिए हम एक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था कर रहे हैं, जिसमें अन्य सामाजिक संस्थाएं भी शामिल हो रही हैं। इसके लिए शिवसेना भवन की ओर से सेंट्रल रेलवे को ज्यादा ट्रेनें चलाने का लेटर भी दिया गया है। कुछेक साधु-संत कह चुके हैं कि शिवसेना के चाहने से ही राम मंदिर बन सकता है। साधु-संतों ने बाकायदा उद्धव को अयोध्या आने का निमंत्रण भी दिया था।
भाजपा ने किया फैसले का स्वागत

ठाणे. महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना अध्यक्ष उद्धव के अयोध्या जाने से जुड़े फैसले का स्वागत करती है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दानवे यहां आए थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या शिवसेना राम मंदिर का मुद्दा भाजपा से छीन रही है, जवाब में दानवे ने कहा-कोई भी यह मुद्दा हड़प नहीं सकता है। वे अपनी पार्टी का काम करते हैं, और हम अपना।
सर्वे करने गए मनपा कर्मचारियों की पिटाई

कल्याण. सर्वे करने गए कल्याण महानगर पालिका के सात कर्मचारियों पर जानलेवा हमला का मामला उजागर हुआ है। अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत बनने वाले सीवरेज प्लांट के लिए मनपा अधिकारी और महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के अफसरों के साथ कुछ कांट्रेक्टर जमीन का सर्वे करने गए थे। इसी उसी दौरान दर्जन भर अज्ञात लोग आए और झगड़ा करने लगे। आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। हमले में सर्वेयर श्रीराम झोपले, मधुकर कोल्हे, राजीव सागर और सूर्यवंशी के अलावा तीनों कांट्रैक्टर घायल हो गए। झोपले को खडगपाडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी गंभीर बताई जा रही है।

Home / Mumbai / उद्धव ठाकरे के साथ मुंबई के डब्बावाले भी जाएंगे अयोध्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो