scriptचमत्कारी चीजें जो बदल सकती हैं आपका भाग्य | Miracle Things That Can Change Your Destiny | Patrika News
MP Religion & Spirituality

चमत्कारी चीजें जो बदल सकती हैं आपका भाग्य

लोहे की जंजीर को सोने की…

भोपालApr 09, 2020 / 08:52 pm

दीपेश तिवारी

chamtcar.jpg

Miracle Things That Can Change Your Destiny

इस दुनिया में कई चमत्कारी चीजें हैं, जिनके चमत्कारों के बारे में आज तक विज्ञान के पास भी कारण नहीं हैं। इन चमत्कारी चीजों में मुख्य रूप से वे चीजें हैं जिनमें से कई के पीछे धार्मिक कारण तक बताए जाते हैं। चमत्कारी घटनाओं के मामले में वो चाहे जगन्नाथ मंदिर हो या कसार देवी मंदिर…
इसके अलावा चाहे बरमुड़ा ट्राइंगल हो या ऐसी ही कुछ आश्चर्य में डालने वाली चीजें…

यहीं नहीं आपने और हमने कई ऐसे किस्से कहानियां सुनी हैं, जिनमें कई दिव्य शक्तियों के बारे में बताया जाता था। रामायण और महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथों और कई किताबों में ऐसी कहानियां थी, जिनमें पारस मणि, संजीवनी बूटी जैसी चीजों के बारे में बताया गया।

MUST READ : ज्योतिष और आयुर्वेद के उपाय-वायरल रोगों से परिवार को बचाए! आजमाकर देखें

jyotish-aayurved.jpg

इन पर आसानी से भरोसा नहीं किया जा सकता, लेकिन ग्वालियर में स्थित एक स्वर्ण रेखा नामक नाले को लेकर तो यहां तक कहा जाता है, कि जब एक राजा वहां से गुजर रहा था तो वह जिस हाथी पर बैठा था उसकी लोहे की जंजीर जमीन में घिसट रही थी। वहीं जब वह वापस अपने राज्य में पहुंचा तब तक वह लोहे की जंजीर सोने की बन गई थी।

ऐसे में राजा ने माना कि वह जिस उस समय की नदी के पास से आ रहा था जब जरूर वहां कोई पारस पत्थर रहा होगा, जिसने इस लोहे की जंजीर को सोने की बना दिया, तमाम खोज बीन के बावजूद वह पारस पत्थर नहीं मिला और अंत में इस नदी का नाम ही स्वर्ण रेखा रख दिया गया।

जो आज भी ग्वालियर में नाले की शक्ल में मौजूद है। हालांकि पारस मणि, संजीवनी बूटी जैसी कई चीजों के बारे में अब तक किसी भी चीज की प्रमाणिकता साबित नहीं हुई है। लेकिन यदि ये शक्तियां किसी को मिल जाए तो उसकी रातोंरात उसकी किस्मत बदल सकतीं है।

MUST READ : इन मूलांक वालों के लिए बेहद खास रहेगा ये साल 2020

ank_jyotish.jpg

भले ही ऐसी किसी चीज की प्रमाणिकता साबित नहीं हुई है, लेकिन ऐसी कई पुरानी घटानाएं इन चीजों के धरती पर होनी की प्रामाणिकता देती दिखती हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसी खास वस्तुओं को बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि यदि वे आपको को मिल जाएं तो आपकी किस्मत बदल सकती है।

संजीवनी बूटी- संजीवनी बूटी के बारे में रामायण में सुनने को मिलता है जहां भगवान राम के श्री राम के भाई लक्ष्मण के बेहोश हो जाने के बाद हनुमानजी ये बूटी हिमालय के एक पहाड़ से लाए थे। इसी बूटी की वजह से लक्ष्मण की जान बच पाई थी। हालांकि इस बारे में कई शोध किए गए लेकिन इसके बारे कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।

पारस मणि- किसी भी चीज भी लोहे की चीज को छुने से वो सोने की बदल जाती है। आपने ऐसी कई कहानियां सुनी होगी। कई ग्रंथों में इसके उल्लेख भी मिलता है। पारस मणि के बारे में कहा जाता है कि ये हिमायल के आस- पास पाई जाती है। कहावत के अनुसार कौओं को इसकी पहचान है। लेकिन अभी तक इसकी सच्चाई सामने नहीं आई है।

नागमणि- नागमणि के बारे में ऐसा कहावत है कि इसमें बहुत सी शक्तियां होती हैं। इसकी चमक के आगे हीरे की चमक भी कम है। इसके बारे में कहा जाता है कि ये मिलने के बाद व्यक्ति जो चाहता है उसे वो मिलता है।
सोमरस- सोमरस का उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। कहा जाता है कि सोमरस एक ऐसी चीज है, जो संजीवनी के जैसा ही होता है यह एक पेय पदार्थ है जिसके पीने के बाद व्यक्ति अमर हो जाता है और हमेशा के लिए जवान रहता है। इसके पीने के बाद गुस्सा भी शांत हो जाता है।
कल्पवृक्ष- इस पेड़ के बारे में वेद और पुराणों में पढ़ने को मिलता है। इस पेड़ के बारे में कहा जाता है कि इस पेड़ के नीचे बैठकर जो भी मांगा जाता है उसे मिलता है।

Home / MP Religion & Spirituality / चमत्कारी चीजें जो बदल सकती हैं आपका भाग्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो