scriptप्रियंका गांधी की ससुराल आ रहे अजय कुमार लल्लू, जानिए क्या है रणनीति | Congress up president ajay kumar lallu come to moradabad | Patrika News
मुरादाबाद

प्रियंका गांधी की ससुराल आ रहे अजय कुमार लल्लू, जानिए क्या है रणनीति

Highlights -प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आ रहे -कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश -नए पदाधिकारियों की घोषणा को लेकर भी होगी चर्चा

मुरादाबादOct 17, 2019 / 05:33 pm

jai prakash

congress ajai kumar lallu

Nationalist Congress Party Newly appointed state president,Nationalist Congress Party Newly appointed state president,congress ajai kumar lallu

मुरादाबाद: हाल ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अजय कुमार लल्लू ने दो दिन पहले 51 जिलों में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी। वहीँ कई जिले अभी भी खाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग जिलों में अब जाकर संगठन मजबूत करने का प्लान भी बनाया है। इसी के तहत अजय कुमार लल्लू कल यानि शुक्रवार को प्रियंका गांधी की ससुराल मुरादाबाद पहुंच रहे हैं। यहां भी अभी किसी को नयी जिम्मेदारी नहीं मिली है। लिहाजा माना जा रहा है दौरे के बाद जल्द ही ऐलान हो जाएगा।

करवा चौथ पर रक्तरंजित हुआ हाइवे, हादसे में दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर, देखें वीडियो-

होगा स्वागत
पूर्व महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने बताया कि दिल्ली रोड पर सुबह कार्यकर्ता दिल्ली रोड पर एतिहासिक स्वागत करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक है और फिर प्रेस वार्ता। अजय कुमार लल्लू रामपुर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में गुरुवार शाम को रैली करने आए हैं। जिसमें शुक्रवार को मुरादाबाद के कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करेंगे।

Big News: ATS की पूछताछ में पड़ोसी ने किया खुलासा, यह पाक जासूस 20 बार जा चुका है सीमा पार- देखें वीडियाे

दूसरी सूची में होगा ऐलान
यहां बता दें कि मुरादाबाद प्रियंका गांधी का ससुराल है और पूर्व में यहां से कांग्रेस उम्मीदवार जीते भी हैं। लेकिन कमजोर संगठन ने पार्टी के ऊपर संकट पैदा कर दिया है। वहीँ अब पद हथियाने के लिए भी गोलबंदी तेज है। लेकिन अभी मुरादाबाद के पदाधिकारियों का नाम न ऐलान करके पार्टी ने अलग सन्देश दिया है। जबकि स्थानीय पदाधिकारियों के मुताबिक दूसरी सूची में मुरादाबाद का भी नाम का ऐलान हो जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो