scriptअफ्रीकी चोटी फतह के बाद 7 साल के समन्यु का लक्ष्य है 10 पर्वतों पर चढ़ाई | Seven year old Samanyu climbed African peak, want to climb 10 mountain | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

अफ्रीकी चोटी फतह के बाद 7 साल के समन्यु का लक्ष्य है 10 पर्वतों पर चढ़ाई

समन्यु पोथुराजू ने अफ्रीका के तंजानिया स्थित माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई पूरी की। अब आॅस्ट्रेलिया की चोटी पर है निगाहें।

नई दिल्लीApr 16, 2018 / 08:28 am

Mohit Saxena

samyu

samyu

हैदराबाद। हैदराबाद के सात साल के पर्वतारोही ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई पूरी की है। सात साल के समन्यु पोथुराजू ने अफ्रीका के तंजानिया के माउंट किलिमंजारो पर फतह हासिल कर सभी को चौका दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि छोटी सी उम्र में इस तरह के कठिन रास्ते को पूरा करना अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं है।
बेहद कठिन था सफर

समन्यु ने माउंट किलिमंजारो की ऊहरू चोटी पर जीत हासिल की है। यह चोटी समुद्र तल से 5,895 मीटर ऊंची है और समन्यु ने बीते 2 अप्रैल को यह मुकाम हासिल किया। समन्यु का कहना है कि जब उन्होंने चढ़ाई शुरू की तो बारिश हो रही थी और रास्ता पत्थरों से भरा हुआ था। वह डरे हुए थे कि कहीं उनके कदम लड़खड़ा न जाएं। इसके साथ उनके पैरों में तेज दर्द हो रहा था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इसकी परवाह किए बगैर चढ़ाई पूरी की। समन्यु का कहना है कि वह बर्फ वाली पहड़ी पर चढ़ना चाहते थे इसलिए उन्होंने किलिमंजारो पहाड़ी को चुना।
रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं समन्यु

समन्यु साउथ फिल्म अभिनेता पवन कल्याण के काफी बढ़े फैन हैं। उन्होंने उनकी सभी फिल्में देख रखी हैं। समन्यु के मुताबिक मां ने उनसे वादा किया था कि अगर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड की कोशिश की तो वह पवन से मिलवाएंगी। वह इस पल का इंतजार कर रहे हैं। इस चढ़ाई के बाद वह अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया की चोटी पर चढ़ाई करने जा रहे हैं। समन्यु ऐसा कर अगले महीने के अंत तक विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं।
29 मार्च को चढ़ाई शुरू करने वाले समन्यु के साथ उनकी मां लावन्या और कोच भी हैं। उनकी मां का कहना है कि समन्यु मई तक 10 चोटियों पर चढ़ाई कर रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करना चाहता है। समन्यु की मां ने बताया कि उसे पर्वतारोहण का शौक स्कूल से मिला है। उन्होंने यह सफर पांच दिनों में पूरा किया। समन्यु इससे पहले माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप की पिछले साल सितंबर में चढ़ाई कर चुका है।

Home / world / Miscellenous World / अफ्रीकी चोटी फतह के बाद 7 साल के समन्यु का लक्ष्य है 10 पर्वतों पर चढ़ाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो