scriptगणतंत्र दिवस के मौके पर भारत ने नेपाल को दी सौगात, भेंट की 30 एम्बुलेंस के साथ छह बसें | On the occasion of Republic Day, India has given six buses to Nepal with 30 ambulance | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत ने नेपाल को दी सौगात, भेंट की 30 एम्बुलेंस के साथ छह बसें

भारत ने अपने पड़ोसी हिमालयी देश नेपाल को इस विशेष मौके पर सौगात दिए हैं। भारत ने तौहफे में नेपाल को 30 एम्बुलेंस और छह बसें भेंट की है।

नई दिल्लीJan 26, 2019 / 06:07 pm

Anil Kumar

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत ने नेपाल को दी सौगात, भेंट की 30 एम्बुलेंस के साथ छह बसें

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत ने नेपाल को दी सौगात, भेंट की 30 एम्बुलेंस के साथ छह बसें

नई दिल्ली। पूरे देश ने शनिवार को हर्ष के साथ 70वां गणतंत्र दिवस मनाया। लेकिन इस गणतंत्र दिवस में कुछ ऐसी घटनाएं घटी जो बहुत ही सुखद और ऐतिहासिक रहा। दरअसल भारत ने हमेशा दूसरों की हितों की रक्षा और सहयोग की भावना के साथ काम किया है। इसी का नमूना एक बार फिर गणतंत्र दिवस के अवसर पर देखने को मिला। भारत ने अपने पड़ोसी हिमालयी देश नेपाल को इस विशेष मौके पर सौगात दिए हैं। भारत ने तौहफे में नेपाल को 30 एम्बुलेंस और छह बसें भेंट की है। बता दें कि काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में दो हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

https://twitter.com/hashtag/RepublicDay2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

भारतीय दूतावास परिसर में आयोजित किया गया समारोह

बता दें कि शनिवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू के भारतीय दूतावास परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में यह घोषणा की गई। भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एंबुलेंसों और बसों की चाभी संगठनों को सौंपी। इसके अलावा मंजीव सिंह पुरी ने गोरखा रेजिमेंट के युद्ध में शामिल हुए पूर्व सैनिकों के परिजनों को नकदी (कैश) और पूरे देश के 53 स्कूलों और पुस्तकालयों को पुस्तकें उपहार में दीं। इस विशेष मौके पर राजदूत मंजीव सिंह ने तिरंगा फहराया और फिर राष्ट्र के नाम भारत के राष्ट्रपति का संदेश पढ़ कर सुनाया। बता दें कि यह कोई पहला अवसर नहीं है जब भारत ने नेपाल को ऐसी भेंट की है। इससे पहले भारत सरकार ने 1994 से नेपाल में स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सेवाओं में पहुंच का विस्तार करने के लिए पूरे नेपाल में विभिन्न संगठनों को 722 एंबुलेंस और 142 बसें दे चुकी है।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Miscellenous World / गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत ने नेपाल को दी सौगात, भेंट की 30 एम्बुलेंस के साथ छह बसें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो