लापता नौसेना के अधिकारी अभिलाष टॉमी को बचाया गया, शरीर पर आईं गंभीर चोटें संसाधनों का शोषण हो रहा हाल ही में मानवाधिकार कार्यकर्ता मामा कदीर ने जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में एक बैठक के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बलूचिस्तान के संसाधनों का शोषण कर रहा है और इसे चीन के साथ साझा कर रहा है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लोगों को सीपीईसी (चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) और चीन का विरोध करने के लिए लक्षित किया जा रहा है। वे पाकिस्तान से बलूचिस्तान छोड़ने की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए पाकिस्तान तैयार नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पाकिस्तान का अस्तित्व बलूचिस्तान के संसाधनों पर निर्भर करता है।
बलूचों का हो रहा अपहरण मानव अधिकार कार्यकर्ता नाला क्वाद्री बलूच ने संयुक्त राष्ट्र परिषद में कहा कि जिस गति से बलूचिस्तान में हमारे लोगों का अपहरण हो रहा,ऐसे में कुछ सालों में यहां कोई भी स्थानीय नागरिक नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन की सेना मिलकर यहां के लोगों का अपहरण कर उनके शरीर के अंगों को बेच रहे हैं। आए दिन की उनकी लाशे सड़कों पर पाईं जा रही हैं। नाला क्वाद्री ने कहा कि जब से पाकिस्तान—चीन आर्थिक गलियारा तैयार किया गया है तब से यहां के लोगों पर पाकिस्तान के अत्याचार बढ़ गए हैं।