scriptमौसम अपडेट: दिल्ली एनसीआर में छाया कोहरा, छोटी दिवाली पर देश के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान | Weather update and forecast of Delhi NCR, Jammu kashmir, uttrakhand | Patrika News
विविध भारत

मौसम अपडेट: दिल्ली एनसीआर में छाया कोहरा, छोटी दिवाली पर देश के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली एनसीआर में जहां कोहरा छाया है तो वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। अगले चौबीस घंटे देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

नई दिल्लीNov 05, 2018 / 09:54 am

Saif Ur Rehman

SMOGE

मौसम अपडेट: दिल्ली एनसीआर में छाया कोहरा, देश के कई इलाकों में अगले 24 घंटे बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली। मौसम लगातार करवट बदल रहा है।दिवाली से पहले देशभर में ठंड बढ़ने के पूरे आसार हैं। हालांकि अभी से ही लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। सोमवार सुबह दिल्ली एनसीआर ने धुंध की चादर भी ओढ़ ली, वहीं छोटी दिवाली पर देश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 6 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण केंद्र के हिस्सों में निम्न दबाव बन सकता है, जो 6 से 8 नवंबर के दौरान श्रीलंका की ओर जा सकता है। मौसम विभाग ने 6-8 नवंबर के बीच दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की भी भविष्यवाणी की है। एक चक्रवात परिसंचरण हरियाणा और पश्चिमी उत्तर के आसपास स्थित बताया जा रहा है। जिससे अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश का अनुमान है।
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने भी देश के कई हिस्सों में बारिश की आशंका जताई है। स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश होगी। केरल, मध्य महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। गुजरात और उत्तरी कोंकण पर गर्म मौसम की स्थिति की उम्मीद है।
कश्मीर में मौसम की सबसे सर्द रात, 2009 के बाद पहली बार हुई नवंबर में बर्फबारी

https://twitter.com/hashtag/Delhi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दिल्ली एनसीआर में कोहरे की दस्तक
दिल्ली एनसीआर में सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला है। कहीं-कहीं धुंध भी है। धुंध की वजह से दृश्यता कम हुई है। दिल्ली में हवा के गुणवत्ता की बात करें तो कई क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। आनंद विहार पर सुबह नौ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 908 देखा गया; PM 2.5-732, PM 10- 885 दर्ज हुई। वहीं अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में गिरवाट भी हुई है।
https://twitter.com/hashtag/JammuAndKashmir?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ रही है। साथ ही बर्फबारी से कहा ये जा रहा कि दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत मिल सकती है। बता दें कि जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हुई है। कश्मीर में तो 2009 के बाद नवंबर में पहली बार बर्फबारी हुई । रविवार को श्रीनगर में सीजन की सर्द रात भी दर्ज हुई।

Home / Miscellenous India / मौसम अपडेट: दिल्ली एनसीआर में छाया कोहरा, छोटी दिवाली पर देश के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो