scriptत्योहारों से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस | Modi cabinet approves railway bounce | Patrika News
विविध भारत

त्योहारों से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते मोदी कैबिनेट ने किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया था।

नई दिल्लीOct 10, 2018 / 12:38 pm

Prashant Jha

modi cabinet

त्योहारों से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस

नई दिल्ली: दुर्गा पूजा और दिवाली से पहले मोदी कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोनस देने के फैसले पर मुहर लगी है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया था। रबी फसलों पर समर्थन मूल्य बढ़ाया गया था।

यूनियन ने फैसले का किया स्वागत

वहीं मोदी कैबिनेट के इस फैसले का रेल कर्मचारी यूनियन ने भी स्वागत किया है। उनके मुताबिक रेल कर्मचारियों की मेहनत का फल उन्हें मिलना चाहिए। रेलवे देश का सबसे बड़ा कर्मचारी सरकारी संगठन है। और हर साल त्योहारों पर अपने कर्मचारियों को बोनस का तोहफा देता है। कर्मचारी संगठन लगातार बोनस बढाने की मांग अलग अलग तरह से करते रहे हैं। लेकिन आगामी चुनावों को देखते हुए सरकार ने कर्मचारियों को खुश करने के सभी इंतजाम कर लिए हैं।

इन कर्मियों को मिलेगा

बोनस रेलवे बोर्ड के क्लास थ्री और फोर कर्मचारियों को मिलेगा। बोनस की राशि सप्लीमेंट्री बिल पास करके एक ही दिन में कर्मचारियों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी। यहां बता दें कि इसमें रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) के कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है।

किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते मोदी सरकार ने रबी की फसलों पर समर्थन मूल्य बढ़ा दिया था। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने रबी की फसलों के Msp बढ़ाकर किसानों को राहत दी है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि समर्थन मूल्य बढ़ने से इजाफे से देश के किसानों को 62,635 करोड़ रुपये अतिरिक्त की आय होगी। सरकार किसानों के हित में सोचती है और किसानों के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Home / Miscellenous India / त्योहारों से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो