scriptएड्स फैलाती महिला के खिलाफ दर्ज कराया मामला | Case registered against AIDS expelled woman | Patrika News
कोलकाता

एड्स फैलाती महिला के खिलाफ दर्ज कराया मामला

– स्वास्थ्य विभाग ने की मामले की शिकायत

कोलकाताSep 11, 2018 / 08:21 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

एड्स फैलाती महिला के खिलाफ दर्ज कराया मामला

पति की हो चुकी है मौत

– महिला कई पुरुषों से असुरक्षित यौन संबंध स्थापित कर रही है

– इलाके में भय का माहौल

बांकुड़ा . बांकुड़ा के स्वास्थ्य विभाग ने बडज़ोड़ा इलाके में एड्स पीडि़त एक महिला के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसपर जानलेवा एड्स फैलाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि बार बार काउंसिलिंग के बाद भी महिला कई पुरुषों से असुरक्षित यौन संबंध स्थापित कर रही है। वहीं इस तरह का मामला सामने आने के बाद इलाके में भय का माहौल है।

बताया जाा है कि महिला ने अपने बहनोई के साथ भी असुरक्षित यौन संपर्क स्थापित किए। जिसके परिणामस्वरूप वह भी एड्स पीडि़त हो गया। अब तक महिला के कारण ८ जनों के जानलेवा रोग से पीडि़त होने का दावा भी सामने आया है। सूत्रों के अनुसार महिला के पति की सालों पहले मौत हो चुकी है। कोई संतान भी नहीं है। गांव के अन्य पुरुषों के साथ असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने से उसे एड्स हो गया है। रोग से पीडि़त होने के बाद भी वह लोगों को रोग के बारे में नहीं बताती है। जिस कारण इलाके के कई पुरुष एड्स रोग से पीडि़त हो गए हैं।
लोगों का कहना है कि एड्स से बचा जा सकता है। यदि थोड़ी सी जागरूकता बरती जाए तो इसे फैलने से रोका जा सकता है। पर महिला सभी से रोग के बारे में छुपा कर उनसे शारीरिक संबंध स्थापित कर रही थी यदि थोड़ी सी जागरूता और सजगता बरती जाती तो इतनी सारी जिन्दगी तबाह नहीं होती।

बांकुड़ा के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव के पुरुषों की काउंसिलिंग में अवैध संबंध बनाए जाने की बात सामने आई है। मामले की पुष्टि होने के बाद विभाग ने महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसकी भी काउसिंलिंग की जा रही है।

Home / Kolkata / एड्स फैलाती महिला के खिलाफ दर्ज कराया मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो